NEW English Version

एंड एक्सप्लोर एचडी पर देखिए ‘फर्रे’ का वर्ल्ड एचडी प्रीमियर

26 अक्टूबर को रात 9 बजे देखिए इसका प्रीमियर और जानिए आज की पीढ़ी के संघर्षों और चुनौतियों की कहानी 

मुंबई: फार्मूला से अलग हटकर नायाब कहानियां के अपने वादे को निभाते हुए एंड एक्स्प्लोर एचडी ला रहा है एक नई और अनूठी फिल्म, फर्रे। यह फिल्म आज की युवा पीढ़ी के सपनों, संघर्षों, और महत्वाकांक्षा को दर्शाती है और आपको एक ऐसी कहानी में डुबो देगी, जो सामान्य से बिल्कुल अलग है।

एंड एक्सप्लोर एचडी पर 26 अक्टूबर को रात 9 बजे फर्रे के वर्ल्ड एचडी प्रीमियर का मजा लेने के लिए तैयार हो जाइए। आज के युवाओं की उम्मीदों और संघर्षों की ये कहानी बड़ी सफलता हासिल करने की हसरत और उन मुश्किल उलझनों में झांकती है, जिनका सामना इस बेहद प्रतिस्पर्धी माहौल में आज के युवा करते हैं। 

फर्रे के केंद्र में है नियति, एक प्रतिभाशाली छात्रा जो अपने हालात से बाहर निकलने के सपने देखती है और अमीरों की दुनिया में कदम रखती है। लेकिन वहां फिट होने का दबाव उसे धोखे के जाल में फंसा देता है, यह दर्शाते हुए कि पैसों और हैसियत की चाहत में इंसान कितनी आसानी से बहक सकता है। इसमें अलिज़ेह अग्निहोत्री, ज़ेन शॉ, प्रसन्ना बिष्ट, साहिल मेहता, रोनित रॉय, जूही बब्बर सोनी, अरबाज़ खान और शिल्पा शुक्ला जैसे कलाकारों का शानदार प्रदर्शन है। यह विसुअली शानदार फिल्म, बेहतरीन साउंड डिज़ाइन, दिलचस्प कहानी, और कलाकारों के कुशल प्रदर्शन को जोड़ती है, जो इसे एक बेमिसाल सिनेमाई अनुभव बनाती है।

नियति के किरदार के बारे में अलिज़ेह अग्निहोत्री ने बताया, “नियति के सफर ने मुझे निजी तौर पर गहराई से प्रभावित किया। वो एक ऐसा मस्सों सपने के साथ शुरुआत करती है, जो हम सभी ने  कभी न कभी महसूस किया होगा  अपने हालात से आज़ाद होने और कुछ बड़ा हासिल करने की इच्छा। लेकिन उसे धीरे-धीरे नैतिक रूप से संदिग्ध विकल्पों की ओर खींचते देखना दिल तोड़ने वाला और आंखें खोलने वाला था। ऐसा पेचीदा किरदार निभाना एक शानदार अनुभव रहा है, और मैं वाकई उत्साहित हूं कि दर्शक एंड एक्सप्लोर एचडी पर इस फिल्म के वर्ल्ड एचडी प्रीमियर के दौरान उसकी कहानी से जुड़ेंगे।”

प्रसन्ना बिष्ट, जिन्होंने छवि की भूमिका निभाई है, कहती हैं, “फर्रे में काम करते समय मुझे यह बहुत अच्छा लगा कि यह आपको अपने मूल्यों पर विचार करने के लिए चुनौती देती है। छवि का सफर यह दर्शाता है कि कैसे अपने आसपास के लोगों  का दबाव और एक ग्रुप में फिट होने की इच्छा हमारे चुनावों को प्रभावित कर सकती है, और इसने मुझे उन विकल्पों के प्रति अधिक जागरूक बना दिया, जिनका सामना हम सभी करते हैं। मैं चाहूंगा कि दर्शक एंड एक्सप्लोर एचडी पर वर्ल्ड एचडी प्रीमियर के दौरान इन जज़्बातों को महसूस करें।”

फर्रे में आकाश का रोल निभाने वाले साहिल मेहता ने अपने किरदार की तैयारी के दौरान अनुभव किया कि कैसे वो अपने रोल में खुद को गहराई से उतारने के लिए कई दिनों तक एक फूड डिलीवरी राइडर के रूप में काम करते रहे। उन्होंने शहर की भीड़ भरी सड़कों पर कई ऑर्डर डिलीवर किए और उन दबावों का सामना किया, जिनका सामना डिलीवरी एजेंट्स करते हैं। साहिल ने साझा किया कि यह अनुभव न सिर्फ आंखें खोलने वाला था बल्कि विनम्रता सिखाने वाला भी था। अपने किरदार को लेकर साहिल ने कहा, “यह फिल्म असल में उस भावनात्मक उथल-पुथल में गहराई से उतरती है, जो हर कीमत पर सफलता हासिल करने की चाहत के साथ आती है। आकाश की भूमिका निभाना मेरे लिए एक आंखें खोलने वाला अनुभव रहा है, क्योंकि इसने मुझे उन नैतिक उलझनों के बारे में सोचने पर मजबूर किया, जिनका सामना हम रोज़ करते हैं। मैं चाहता हूं कि दर्शक एंड एक्सप्लोर एचडी पर वर्ल्ड एचडी प्रीमियर के दौरान इस कहानी का अनुभव करें।”

निर्देशक सुमेन्द्र पाधाई ने कहा, “मैंने फर्रे के साथ एक ऐसी कहानी बतानी चाही है, जो आज के युवाओं के सामने आने वाले दबावों और दुविधाओं से संबंधित हो। यह सिर्फ शैक्षणिक तनाव के बारे में नहीं है; बल्कि यह इस बात का आईना है कि लोग दौलत और हैसियत की इस दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए कितनी दूर जा सकते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि यह फिल्म महत्वाकांक्षा, नैतिकता, और किसी भी कीमत पर सपनों के पीछे भागने के बारे में चर्चा छेड़ देगी।” मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »