NEW English Version

रचनात्मक लेखन प्रशिक्षण की द्वितीय कार्यशाला रविवार को 

 अनिल सिंह करेंगे सहभागियों से संवाद

बांदा: स्वप्रेरित शिक्षकों के मैत्री समूह शैक्षिक संवाद मंच उ.प्र. द्वारा शिक्षक-शिक्षिकाओं के शिक्षकीय जीवन पर आधारित एक आत्मकथा एवं संस्मरण विधा पर केंद्रित साझा संग्रह ‘मेरी शिक्षाकीय यात्रा’ का प्रकाशन किया जा रहा है। संभावित रचनाकारों के तीन प्रशिक्षण के क्रम में दूसरा प्रशिक्षण 27 अक्टूबर रविवार को साढ़े चार बजे आनलाइन संपन्न होगा, जिसमें भोपाल के शिक्षक प्रशिक्षक कथाकार अनिल सिंह सहभागियों से ‘लेखन प्रक्रिया : कैसे एवं सावधानियां’ विषय पर संवाद करेंगे।

 उक्त जानकारी देते हुए ‘मेरी शिक्षकीय यात्रा’ के संपादक प्रमोद दीक्षित मलय एवं सह संपादक दुर्गेश्वर राय ने संयुक्त रूप से बताया कि शिक्षकों की रचनाओं के प्रकाशन हेतु शैक्षिक संवाद मंच सतत प्रयासरत है। अभी तक कविता, लेख, संस्मरण, यात्रा वृत्तांत एवं जीवनी विधा पर 12 पुस्तकें प्रकाशित की जा चुकी हैं। अब अगला प्रकाशन आत्मकथा एवं संस्मरण विधा अंतर्गत शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के शिक्षा क्षेत्र के अनुभवों को सहेजने का प्रयास साझा संग्रह ‘मेरी शिक्षाकीय यात्रा’ में किया जाना है, जिसमें सभी रचनाकार शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा अपनी प्रथम नियुक्ति से लेकर अद्यतन सेवा अवधि तक विभिन्न विद्यालयों में काम करने के दौरान विभिन्न क्षेत्रों मे मिली उपलब्धियों, सम्मान-पुरस्कार, सफलता-असफलता, समस्या एवं समाधान सहित आशा-निराशा, हर्ष-विषाद, उत्साह-उल्लास आदि के जीवंत अनुभवों को दर्ज किया जाएगा।

लेखन को रोचक, धारदार, गंभीर एवं पठनीय बनाने के लिए संभावित रचनाकारों का लेखन प्रशिक्षण तीन सत्रों में किया जाना है। पहला सत्र 13 अक्टूबर को संपन्न हो चुका है, दूसरा प्रशिक्षण 27 अक्टूबर के शाम 4.30 बजे से ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया है, जिसमें पराग टाटा ट्रस्ट से जुड़े शिक्षक प्रशिक्षक अनिल सिंह उत्तर प्रदेश सहित गुजरात एवं छत्तीसगढ़ के सहभागियों से लेखन प्रक्रिया अंतर्गत लेख कैसे लिखें एवं सावधानियां विषय पर बातचीत करेंगे। यह भी उल्लेखनीय है कि साझा संग्रह ‘मेरी शिक्षकीय यात्रा’ तीन खंडों में प्रकाशित किया जाएगा, जिसका विमोचन 9 मार्च, 2025 को एक भव्य समारोह में किया जाना है। प्रशिक्षण में शामिल 100 सहभागियों द्वारा बाद में एक टेस्ट पेपर भी दिया जाता है। प्रशिक्षण कार्यशाला पश्चात रचनात्मक लेखन प्रशिक्षण में सहभागिता का प्रमाणपत्र भी दिया जायेगा। प्रमोद दीक्षित मलय

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »