NEW English Version

जीवन जीना सिख गयी हूँ मैं झाँसी वाली रानी से…

छात्राओं के स्त्रीशक्ति को अभिव्यक्ति का अवसर मिले-नागेश्वर सिंह

वाराणसी: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे​ने के लिए मिशन शक्ति के फेज 5 के अंतर्गत डॉ घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज सोयेपुर लालपुर में वीरांगना रानीलक्ष्मी बाई जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं को देशभक्ति गीतों पर आधारित गायन, नृत्यनाटिका, पोस्टर, एवं निबंध के माध्यम से रानीलक्ष्मी बाई के स्वरुप में अपने अंदर की स्त्रीशक्ति को जागृत करने का अवसर मिला। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्रबंधक नागेश्वर सिंह, प्रशासक संजीव सिंह, प्राचार्य डॉ आनंद सिंह, डॉ डी. वी.सिंह, डॉ ज्योति सिंह ने  दीप प्रज्जवलन कर तथा मां सरस्वती एवं वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर  नागेश्वर सिंह ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मिशन शक्ति कार्यक्रम से महिलाओं को सशक्त बनाने का जो बीड़ा उठाया है वह सराहनीय है। 

छात्राओं को भी अपनी स्त्रीशक्ति को जागृत करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। छात्राओं को  आत्मशक्ति और स्त्रीशक्ति को अभिव्यक्ति करने का अवसर मिले तो भारत की पहचान विश्व में निश्चित रूप से विश्वशक्ति के रूप में होगी। इस अवसर पर छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गायन, नृत्यनाटिका, पोस्टर एवं निबंध के माध्यम से अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। नृत्य प्रतियोगिता एवं गायन में प्रियांशी व आकांक्षा पाण्डेय (बीएससी) अव्वल रहीं। वहीं चित्रकला में बीएफए द्वितीय वर्ष की हर्षिता विश्वकर्मा एवं निबंध “मैं अपनी झाँसी नहीं दूंगी-वीरांगना लक्ष्मीबाई” में  बीए तृतीय सेमेस्टर की मुस्कान दुबे को प्रथम स्थान मिला।

निर्णायक के रूप में डॉ डीवी सिंह, अंकिता यादव एवं डॉ पूनम तथा निबंध प्रतियोगिता में निर्णायक डॉ संजीव राजकृष्ण सिंह शामिल थे। कार्यक्रम स्वागत प्राचार्य डॉ. आनंद सिंह, संचालन डॉ गौरव तिवारी, धन्यवाद ज्ञापन डॉ ज्योति सिंह एवं कार्यक्रम का संयोजन डॉ नैंसी श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डॉ विपुल शुक्ला, डॉ विनीत सिंह, डॉ अनूप सिंह, डॉ संदीप राय, डॉ देवेन्द्र पांडेय, डॉ विवेकानंद चौबे, खुश्बू सिंह, शाजिया शेख, अनूप सिंह, डॉ प्रियंका सिंह, आलोक शाह, डॉ रंजना त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »