NEW English Version

बकायेदारों पर नगर निगम की वसूली की कार्यवाही

नगर निगम की गृह कर वसूली को बढ़ाने के लिए प्रयासरत  अलीगढ़ नगर आयुक्त विनोद कुमार के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में नगर निगम के सभी जोन में बड़े बकायेदारों के विरुद्ध ताबड़तोड़ सीलिंग और तालाबंदी की कार्यवाही जोनल अधिकारियों के नेतृत्व में लगातार की जा रही है।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि बड़े बकायेदारों से सम्पत्ति कर वसूली के लिये नगर निगम द्वारा युद्धस्तर पर अभियान चलाकर सीलिंग व मौके पर वसूली की कार्यवाही निरंतर की जा रही है।

शुक्रवार को सभी 4 जोन में जोनल अधिकारियों और गृहकर टीम की मौजूदगी में तालाबंदी की कार्यवाही की गई जिसमें 

जोन-01 में दोदपुर स्थित डॉ अकरम भवन संख्या 1696 से रु.81313.00 मे से रु.60000.00 दोदपुर स्थित नूर जहाँ भवन संख्या 1175(32)(6)से रु.380000.00 मे से रु.100000.00 की वसूली की गयी।जोन 2 मे 04 भवनो पर सीलिंग की कार्यवाही की गयी जिसमे बिहारी नगर स्थित सुखराम भवन संख्या 168 पर रु.87242.00 पला साहिबाबाद स्थित रमेश चंद्र भवन संख्या 234(10C) पर रु.163938.00 पला साहिबाबाद स्थित भूप सिँह भवन संख्या 371 पर रु.109348.00 पला साहिबाबाद स्थित भदई भवन संख्या 275 पर रु.160654.00 क़ा बकाया होने पर सीलिंग की कार्यवाही करी एवं गोपालपुरी स्थित प्रभा गुप्ता भवन संख्या 164 से रु.107496.00 मे से रु.50000.00 की वसूली की गयी जोन-03 एडीए शांति निकेतन स्थित शबनम परवीन भवन संख्या 123 से रु.117244.00 मे से रू.25000.00 एडीए शांति निकेतन स्थित फेसल सईद भवन संख्या 111 से रु.115234.00 मे से रु.25000.00 टीला स्थित मदार बक्श भवन संख्या 213 से रु.120365.00 मे से रु.45000.00 घोसियान स्थित मुन्नी भवन संख्या 16/22ए से रु.130698.00 मे से रु.20000.00 घोसियान स्थित अल्लादीन मौ यासीन भवन संख्या 866 से रु.113985.00 मे से रु.10000.00 की वसूली की गयी। जोन 4 मे अन्सारियान स्थित मौ सादिक हुसैन भवन संख्या 19 से रु.93118.00 मे से रु.20000.00 की वसूली की कार्यवाही की गयी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »