NEW English Version

गोपाष्टमी का कान्हा गौशाला में हुआ भव्य आयोजन

गोपाष्टमी पर शनिवार को अपर नगरायुक्त राकेश कुमार यादव ने कान्हा गौशाला पहुँचकर शहर विधायक मुक्ता राजा पार्षद योगेश सिंघल राकेश ठाकुर अंशु अग्रवाल ने गायों का पूजन कर उन्हें गुड़ व चना खिलाया। 

गोपाष्टमी कार्यक्रम मे अपर नगरायुक्त ने कहा हिंदू धर्म में गाय को भी भगवान माना जाता है। इसलिए उनकी पूजा की जाती है। शास्त्र की मानें तो गाय में ही सारे देवता बसते हैं और इसकी पूजा और सेवा करने से और कृतज्ञता दर्शनों से जीवन संवर जाता है  गाय की पूजा से गृह पीड़ा भी समाप्त होती है। गाय को आध्यात्मिक और दिव्य गुणों का स्वामी भी कहा गया है।

अपर नगर आयुक्त ने बताया मान्यताओं के अनुसार जो लोग गोपाष्टमी की पूर्व संध्या पर गाय की विधिवत पूजा करते हैं। उन्हें खुशहाल जीवन और भाग्य का आशीर्वाद भी मिलता है। कहा जाता है कि गोपाष्टमी के दिन पूजा करने वाले व्यक्ति की मनोकामना पूरी होती हैं।

इस मौके पर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी, पशु चिकित्सा व कल्याण अधिकारी राजेश वर्मा जेडएसओ दलवीर सिंह,एसएफआई रामजीलाल मीडिया सहायक एहसन रब आदि मौजूद रहे।

Translate »