NEW English Version

संविधान दिवस पर नगर निगम अधिकारी कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का पालन करने की ली शपथ

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आहूत भारत संविधान अंगीकृत किये के अवसर पर शासन द्वारा 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाए जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे। 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर नगर आयुक्त विनोद कुमार के नेतृत्व में कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में भव्य संविधान की उद्देशिका का पालन किये जाने का कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री जी के सजीव प्रसारण के साथ हुआ। 

कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में संविधान दिवस समारोह के अवसर पर नगर आयुक्त विनोद कुमार ने संविधान की उद्देशिका का पालन करने व हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान की शपथ दिलाते हुए नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी।  इस अवसर पर उन्होंने कहा, “हमारा संविधान हमारे देश की आत्मा है, और हमें इसकी उद्देशिका का पालन करना चाहिए।”

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा “हमें अपने संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। हमें समाज में समरसता और सौहार्द को बढ़ावा देना चाहिए हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान है”

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने कहा कि हमें अपने संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। 

इस समारोह का उद्देश्य लोगों को संविधान के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें इसकी उद्देशिका का पालन करने के लिए प्रेरित करना था। उन्होंने संविधान की उद्देशिका का पाठ किया और इसके महत्व को समझने के लिए चर्चा की।

इस समारोह में नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी सफाई कर्मचारी शामिल हुए।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »