NEW English Version

पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने भाजपा कार्यकर्ता की बेटी का किया कन्यादान

बलिया। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी अपने आवास टैगोर नगर से भाजपा कार्यकर्ता की बेटी प्रिया राय का कन्यादान किया। मौजूदा दौर में जब राजनीति में भरोसे का संकट उत्पन्न हो गया है, तो प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की एक पहल ने सभी को एक राह दिखायी है। पूर्व मंत्री ने करीब आठ साल पहले प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पुलिस की गोली लगने से उनकी मौत हो गयी थी अपने कार्यकर्ता की बेटी की शादी न सिर्फ धूमधाम से सम्पन्न करायी, बल्कि अपनी पत्नी के साथ उन्होंने खुद कन्यादान भी किया। आयोजन में भी लगभग हजारों की संख्या लोग शामिल हुए और वर-वधू को आशीष दिया। सभी ने पूर्व मंत्री की राजनीति से इतर इस पहल को खुले दिल से सराहा भी।

पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी
पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी


बताते चलें कि नौ सितंबर 2016 को नरहीं थाने पर भाजपा का धरना प्रदर्शन चल रहा था। मामला यह था कि पशुपालक चंद्रमा यादव जो संत कबीरनगर मेले से पशु लेकर अपने गांव आ रहा था।
इसी बीच नरहीं पुलिस ने उसे पशु तस्करी में चालान कर जेल भेज दिया था। भाजपाईयों का माने तो चंद्रमा यादव पशुपालक थे और उनके पास संत कबीर नगर मेले की रसीद भी थी। उसके बावजूद भी उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी। इसको लेकर नरहीं थाने में धरना प्रदर्शन करना पड़ा। इस दौरान पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा। जिसमें पूर्व मंत्री सहित कई कार्यकर्ता जख्मी हो गये थे। इस दौरान विनोद राय की गोली लगने से उनकी मौत हो गयी थी। उनकी तीन पुत्रियां थी। घटना के बाद उपेंद्र तिवारी ने ये संकल्प लिया था कि विनोद राय की कमी वे पूरा करेंगे और बेटियों की शादी में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने देंगे और उसी जिम्मेदारी को आगे बढ़ाते हुए पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी अपनी पत्नी के साथ प्रिया राय का कन्यादान किया।


भाजपा के मंडल कोषाध्यक्ष रहे विनोद राय की तीन बेटियां थीं। उस समय उपेन्द्र तिवारी ने हर क्षण परिवार के साथ खड़ा रहने का भरोसा दिया था। उस वायदे को न पूर्व मंत्री ने बखूबी निभाया। स्व. विनोद राय की बड़ी बेटी प्रिया की शादी पूर्व मंत्री ने धूमधाम से सम्पन्न करायी। उपेन्द्र तिवारी के टैगोर नगर स्थित आवास पर सुहवल (गाजीपुर) से बरात आयी। भव्य आयोजन के बीच पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी व उनकी पत्नी दीपिका ने प्रिया का कन्यादान किया। समारोह में हजारों लोग शामिल हुए। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।

राकेश कुमार राय
Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »