NEW English Version

काशी में प्रथम बार आयोजित रन फॉर राम 1 दिसम्बर को

काशी में प्रथम बार आयोजित रन फॉर राम 1 दिसम्बर 2024 दिन प्रातः 6 बजे रविवार को शास्त्री घाट वरुणापुल से रन फॉर राम की दौड़ 5 कि0मी0 की होगी। पी मेहता इंटर कॉलेज से सेंट्रल जेल, शिवपुर चुंगी, भोजूबीर, अर्दली बाजार , पुलिस लाइन चौराहा, एसबीआई होते हुए शास्त्री घाट पर समाप्त होगी।
रन फ़ॉर राम के आयोजन समिति अध्यक्ष श्री राहुल सिंह जी व संरक्षक प्रांत अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव जी के सानिध्य में रन फ़ॉर राम अयोध्या के बाद अब काशी में 5 किलोमीटर दौड़ है जो प्रभु श्री राम के आराध्य महादेव शिव को समर्पित है । इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सभी खिलाड़ी अपने परिवार एवं सर्व समाज एक साथ प्रतिभाग कराना है जिससे खेल के साथ साथ परिवार और समाज में कुटुम्ब प्रबोधन और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।
विजेता खिलाड़ियों को नगद धनराशि के क्रम में प्रथम 10 पुरुष विजेता और 10 महिला विजेता को अलग अलग दोनों वर्गों में प्रथम पुरस्कार 11000 रुपये दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 9100 एवम तीसरा को 8100 के इसी क्रम में 10वाँ स्थान हासिल करने वाले तक को 1100 रुपये प्रदान किया जायेगा और अन्य प्रथम 100 प्रतिभागियों को पदक प्रदान किया जायेगा।


समापन समरोह श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में प्रांगण में सायं 5 बजे से भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। यह एक अनूठा आयोजन है जो खेल के साथ-साथ अपनी संस्कृति और परंपरा को भी प्रोत्साहित करने हेतु सामाजिक संगठनों और खिलाड़ियों के पारिवार जनों के साथ आमंत्रित किया गया है

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »