NEW English Version

5 ड्राई फ्रूट्स जो बच्चों को सर्दियों में स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं

बच्चों को सर्दियों में जरूर खिलाएं ये 5 ड्राई फ्रूट्स

सूखे मेवे स्वास्थ्य फायदों का भण्डार होते हैं। वहीं, सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, जिसमें बड़े तो परेशान होते ही हैं लेकिन बच्चों को खासकर परेशानी उठानी पड़ती है। सर्दी का मौसम कई बीमारियों जैसे कि जुकाम, बुखार, खांसी आदि का कारण बनता है। ऐसे में हम आपको 5 ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन बच्चों को सर्दियों में अवश्य करना चाहिए। पोषण से भरपूर ये ड्राई फ्रूट्स सर्दियों में बच्चों के शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं, जिससे वे ठंड से होने वाली बीमारियों से बचे रहते हैं।

  • बादाम

बादाम में विटामिन बी2, विटामिन ई, प्रोटीन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, और मैंगनीज बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। बादाम सर्दियों के मौसम में खांसी और कफ में आराम देता है। बादाम खाने से कोलेस्ट्रॉल स्तर नियंत्रित रहता है और यह शरीर को अंदर से गर्म रखने में सहायक होता है, जिससे बच्चा जुकाम-बुखार की चपेट में कम ही आता है।

  • छुहारे

मिनरल्स और विटामिन से भरपूर छुहारे ऑक्सीजन के साथ मिल कर शरीर में ऊर्जा का उत्पादन कर शरीर को गर्म रखते हैं। इसके नियमित सेवन से रोग-प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है और संक्रामक रोगों से बचाव होता है।

  • अखरोट

अखरोट में विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन बहुत अधिक मात्रा में होते हैं। इसमें एंटी-कैंसर गुण भी होता है जो त्वचा को नमी देता है और उसमें निखार भी लाता है। अखरोट खाने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

  • काजू

काजू में प्रोटीन और विटामिन बी की अच्छी मात्रा होती है। काजू में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सर्दियों की कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। काजू शरीर में ऊर्जा का उत्पादन करता है और त्वचा के लिए फायदेमंद है। ऐसे में सर्दियों में काजू का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

  • खजूर

खजूर में आयरन, मिनरल, कैल्शियम, अमीनो एसिड, फॉस्फोरस और विटामिन्स भरपूर मात्रा में होता है। खजूर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है खजूर खाने से त्वचा में कोमल निखार आता है। यह ऊर्जा का संचार करने में सहायक होता है।

सूखे मेवों को कैसे खाएं?

सूखे मेवे दिन में 2-3 बार मुट्ठी भर खाना चाहिए। बादाम और काजू सुबह-शाम खाए जा सकते हैं। चूंकि काजू में हाई कैलोरी होती है इसलिए रात में इसका सेवन बिल्कुल न करें। रात में सोने से पहले अखरोट, खजूर और छुहारे खाएं। हालांकि, अखरोट और छुहारों का सेवन दिन में किसी भी वक्त किया जा सकता है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »