NEW English Version

पेयजल की किल्लत को दूर करने नए ट्यूबवेल के लिए जगह तलाश करने निकले नगर आयुक्त और महापौर

अलीगढ़: आगामी गर्मी में होने वाली पेयजल की किल्लत को देखते हुए महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से अभी से ज़ोर शोर से क़वायद शुरू कर दी है। बुधवार को महापौर और नगर आयुक्त ने शहर में नए ट्यूबवेल स्थापित करने के लिए जलकल विभाग ऊपरकोट क़िलाठ गंज महावीरगंज गूलर रोड गांधी पार्क क्षेत्र में नए ट्यूबवेल लगाने के लिए जगह तलाशने को देखते हुए  निरीक्षण किया।

महापौर और नगर आयुक्त ने सबसे पहले वाटर बॉक्स कंपाउंड का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान वहां स्थापित 6 में से 2 ट्यूबवेल के वाटर लेवल नीचे हो जाने के कारण रिबोर की स्थिति में मिले 2 नए ट्यूबवेल की स्थापना के लिए महापौर ने गूलर रोड पोखर निकट गायत्री पैलेस और तहसील के पीछे नए ट्यूबवेल लगाने के लिए जगह का चिन्नांकन किया। महावीर गंज में पेयजल की किल्लत को देखते हुए किलाठगंज स्थित नगर निगम भूमि पर नए ट्यूबवेल की स्थापना के लिए जगह को चिन्हित किया। महापौर और नगर आयुक्त ने ऊपर कोट चिरागचियांन बनियापाड़ा क्षेत्र में पेयजल की किल्लत को ध्यान में रखते हुए कोतवाली के समीप नगर निगम भूमि पर 1 नए ट्यूबवेल निर्माण के लिए भूमि तलाश करने के निर्देश दिए।

गांधी पार्क पानी की टंकी से संचालित 3 ट्यूबवेल के वाटर लेवल के नीचे जाने के कारण रिबोर होने को देखते हुए महापौर और नगर आयुक्त ने गांधी पार्क में लगी इस पानी की टंकी के लिए भी तीन नए ट्यूबवेल की स्थापना के लिए तत्काल जगह तलाश करने के निर्देश दिए। पुराने बने वाटर बॉक्स कंपाउंड की जर्जर स्थिति को देखते हुए महापौर और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से वाटर बॉक्स कंपाउंड में नया डेवलपमेंट कराए जाने का प्रस्ताव तत्काल तैयार किए जाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा आगामी ग्रीष्म ऋतु से पहले शहर में पेयजल किल्लत को दूर करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है नए ट्यूबवेल निर्माण से निश्चित रूप से पेयजल व्यवस्था प्रभावी बनेगी इसके लिए नगर आयुक्त के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया जल्द नए नलकूप स्थापना का काम प्रारंभ किया जाएगा।

निरीक्षण में पार्षद योगेश सिंगल राकेश ठाकुर पार्षद प्रतिनिधि सुफियान अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »