NEW English Version

संभव- संतुष्टि एवं समृद्धि जनसुनवाई में नगर आयुक्त ने सुनी जन समस्याए

जन शिकायतों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई किए जाने के लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री श्री आर के शर्मा की पहल पर प्रत्येक मंगलवार को शुरू किए गए *”संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि* के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु मंगलवार को सेवाभवन मे नगरायुक्त कक्ष में नगरायुक्त विनोद कुमार ने अपने सभी विभागों के अधिकारियों को बैठाकर जनता की जन समस्याओं को सुना।

मंगलवार सुबह 10:00 से 2:00 के मध्य नगरायुक्त विनोद कुमार ने नगर निगम सेवाभवन में *”संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि* के तहत जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चन्द्र को बैठाकर नागरिकों व पार्षद की समस्याओं को सुना मौजूद अधिकारियों को तत्काल मौके पर शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर समस्या का समाधान कराए जाने के निर्देश दिए। 

*”संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि* के तहत जनसुनवाई में नगरायुक्त विनोद कुमार के समक्ष शिकायतकर्ता शहवेज खाँ ने हाउस टैक्स में पिताजी का नाम सही करने के संबंध में अमर श्रीवास्तव ने अवैध छज्जा निर्माण कों रुकवाने के संबंध मे प्रेम कुमार ने सड़क निर्माण के संबंध मे विजय बहादुर ने सड़क पर अवैध पार्किंग कों रोकने के 

संबंध मे समस्या बतायी l 

जनसुनवाई में आयी 04 शिकायतों पर नगरायुक्त ने सभी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को  तत्काल समस्याओं का निदान कराए जाने का उत्तरदायित्व निर्धारित किया l 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »