NEW English Version

जागरूकता दिव्याँगता के प्रसार में कमी लाने का सशक्त साधन : डॉ. मनोज तिवारी

दो दिवसीय उन्मुखीकरण/प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

नई सुबह संस्था, वाराणसी द्वारा डाँ. अजय तिवारी के निर्देशन में राजनिधि के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय उन्मुखीकरण/ प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार तिवारी वरिष्ठ परामर्शदाता एआरटीसी, एस एस हॉस्पिटल आईएमएस बीएचयू ने आंगनवाड़ी कार्यत्रियों को गर्भावस्था, प्रसव के दौरान एवं प्रसव के पश्चात के दिव्याँगता के कारणो के बारे में विस्तार से बताया तथा उन कारणों के निवारण के बारे में भी विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि दिव्याँगता के कारणों का निवारण करके समाज में दिव्याँगता के प्रसार को कम किया जा सकता है। डॉ. तिवारी ने बताया कि दिनचर्या, खान पान, धनात्मक सोच, स्वच्छता, संक्रमण से बचाव, टीकाकरण, तनाव रहित वातावरण, प्रसव के समय सावधानियां एवं बच्चों के देखरेख पर व्यापक प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुराग तिवारी (आजाद), डॉ. आदित्य तिवारी, अमरेश कुमार यादव, प्रबलीन कौर और गौरव  का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन मनोवैज्ञानिक अर्पित मिश्रा तथा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन राजीव कुमार सिन्हा ने किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »