NEW English Version

बॉबकार्ड लिमिटेड (BOBCARD LIMITED) ने महिलाओं के लिए अपनी तरह का पहला प्रीमियम क्रेडिट कार्ड टियारा (TIARA) लॉन्च किया

बैंक ऑफ बड़ौदा की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, बॉबकार्ड लिमिटेड (BOBCARD LIMITED) ने टियारा (TIARA) क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। यह अपनी तरह का पहला, महिला-केंद्रित क्रेडिट कार्ड है, जो महिलाओं की वित्तीय स्वायत्तता का समर्थन और सशक्तिकरण करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। रुपे (RuPay) नेटवर्क पर लॉन्च किया गया यह नया प्रीमियम बॉबकार्ड विशेष रूप से आधुनिक महिलाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। टियारा क्रेडिट कार्ड यात्रा, डाइनिंग, लाइफस्टाइल, मनोरंजन और स्वास्थ्य श्रेणियों में अद्वितीय पुरस्कार और लाभ प्रदान करता है। टियारा कार्ड को भारतीय मॉडल और अभिनेता, पिंकाथॉन के निर्माता मिलिंद सोमन, योग प्रशिक्षक अंकिता कोंवर और बॉबकार्ड लिमिटेड के एमडी और सीईओ रवींद्र राय द्वारा लॉन्च किया गया है।

यह उत्पाद मिंत्रा, नाईका, फ्लिप्कार्ट, लेक्मे सेलोन, अर्बन कंपनी, बुक माई शो, बिग बास्केट, स्विगी वन, एमेज़ॉन प्राइम या डिज़्नी हॉटस्टार, गाना प्लस, और फिटपास सहित प्रमुख ब्रांड्स से 31,000 रुपए* तक के मूल्य के कॉम्प्लिमेंट्री वाउचर और सदस्यता प्रदान करता है।

टियारा वीमेंस क्रेडिट कार्ड वर्टिकल डिज़ाइन के साथ मूल्यवान सुविधाएं प्रदान करता है, जिससे महिलाएं अपने पैसे और जीवनशैली दोनों को आसानी से प्रबंधित कर सकती हैं। उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप लाभों के साथ, यह कार्ड वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में उनकी यात्रा में शक्तिशाली सहयोगी बन जाता है। टियारा कार्ड में असीमित घरेलू एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, कम फॉरेक्स मार्क-अप, यूपीआई पेमेंट एक्सेस, और हर खर्च के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए कई विशेष ऑफर शामिल हैं।

टियारा वीमेंस क्रेडिट कार्ड की प्रमुख विशेषताएं:

  • जॉइनिंग और वार्षिक शुल्क: 2,499 रुपए+ जीएसटी
  • जॉइनिंग फी रिवर्सल: पहले 60 दिनों में 25,000 रुपए खर्च करें
  • वार्षिक शुल्क माफी: अगले साल का शुल्क माफ करवाने के लिए एक साल में 2,50,000 रुपए खर्च करें
  • रिवॉर्ड पॉइंट्स:
    • यात्रा, डाइनिंग और अंतर्राष्ट्रीय खरीदारी पर प्रति 100 रुपए खर्च पर 15 रिवॉर्ड पॉइंट्स
    • अन्य खरीदारी पर प्रति 100 रुपए खर्च पर 3 रिवॉर्ड पॉइंट्स
    • क्रेडिट कार्ड यूपीआई पर रिवॉर्ड पॉइंट्स प्रति स्टेटमेंट साइकल 500 रुपए तक सीमित
    • 1 रिवॉर्ड पॉइंट = 0.25 रुपए
  • लाइफस्टाइल लाभ: नाईका, फ्लिप्कार्ट, मिंत्रा, लेक्मे सेलोन और अन्य के लिए सदस्यता और डिस्काउंट वाउचर
    • नाईका डिस्काउंट वाउचर 500 रुपए मूल्य के, प्रति तिमाही
    • फ्लिप्कार्ट डिस्काउंट वाउचर 500 रुपए मूल्य के, प्रति तिमाही
    • मिंत्रा डिस्काउंट वाउचर 500 रुपए मूल्य के, प्रति तिमाही
    • लेक्मे सेलोन डिस्काउंट वाउचर 1500 रुपए मूल्य का, प्रति तिमाही
  • मनोरंजन: एमेज़ॉन प्राइम या डिज़्नी हॉटस्टार तथा गाना प्लस जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की वार्षिक सदस्यताएं, और मूवी टिकटों पर छूट
    • एमेज़ॉन प्राइम या डिज़्नी हॉटस्टार वार्षिक सदस्यता, साल में एक बार
    • गाना प्लस वार्षिक सदस्यता, साल में एक बार
    • बुक माई शो पर न्यूनतम 2 मूवी / नॉन-मूवी टिकटों की खरीद पर फ्लैट 250 रुपए की छूट, प्रति तिमाही एक बार
  • डाइनिंग, फूड और ग्रॉसरी: स्विगी और बिग बास्केट से लाभ
    • स्विगी वन फूड और इन्स्टामार्ट ऑर्डर पर असीमित मुफ्त डिलीवरी- 3 महीने की सदस्यता, साल में एक बार
    • बिग बास्केट डिस्काउंट वाउचर 250 रुपए मूल्य का, प्रति तिमाही एक बार
  • मुफ्त महिला स्वास्थ्य पैकेज जिसमें पैप स्मियर और ब्लड टेस्ट और मैमोग्राफी पैकेज शामिल हैं
  • 10 लाख रुपए तक का मुफ्त व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और स्थायी विकलांगता कवर + व्यक्तिगत दुर्घटना मृत्यु कवर  (हवाई यात्रा 1 करोड़ रुपए, गैर हवाई यात्रा 10 लाख रुपए)
  • भारत में घरेलू टर्मिनलों पर असीमित लाउंज एक्सेस और 24/7 कॉन्सियर्ज सेवाएं
  • अंतर्राष्ट्रीय खर्च पर बचत के लिए 2% का कम फॉरेक्स मार्क-अप
  • ईंधन अधिभार माफी

अधिक जानकारी के लिए, टियारा वेबसाइट https://www.bobcard.co.in/credit-card-types/tiara पर जाएं

बॉबकार्ड के ब्रांड मोटो “भारत के लिए क्रेडिट की पुनर्कल्पना” (Reimagine Credit for India) का अनुसरण करते हुए, टियारा कार्ड सामाजिक धारणाओं को चुनौती देता है और “वुमन कार्ड का उपयोग कर रही हूँ” (Palying your women card) वाक्यांश को गर्व, सफलता और दृढ़ता के बयान में बदल देता है। टियारा के माध्यम से, बॉबकार्ड नियमों की पुनर्कल्पना करने, बाधाओं को तोड़ने और ऊंचाई तक पहुंचने में महिलाओं के साथ उनके सच्चे साथी के रूप में खड़ा होने का लक्ष्य रखता है। 

इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए बॉबकार्ड लिमिटेड के एमडी और सीईओ श्री रवींद्र राय ने कहा “टियारा कार्ड सिर्फ हमारे पोर्टफोलियो में एक और विस्तार ही नहीं है; यह महिलाओं की जीवनशैली की जरूरतों से समझौता किए बिना उनके धन को प्रबंधित करने की यात्रा में साथी बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी है। ऐतिहासिक रूप से, विभिन्न परिस्थितियों में महिलाओं पर ‘वुमन कार्ड का उपयोग करने’ के लिए सवाल उठाए जाते रहे हैं। टियारा कार्ड को शुरु करके हमारा लक्ष्य इस उक्ति को गर्व और प्रगति का प्रतीक बनाना है। हम महिलाओं के साथ खड़े होने पर गर्व महसूस करते हैं, क्योंकि वे मानदंडों को पुनर्परिभाषित कर रही हैं, बाधाओं को पार कर रही हैं और नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। यह एक ऐसी यात्रा की शुरुआत है, जहां मान्यता और विलासिता एक साथ मिलती हैं।”

लॉन्च के दौरान श्री मिलिंद सोमन (भारतीय मॉडल और अभिनेता), पिंकाथॉन के निर्माता ने कहा, “पिंकाथॉन हमेशा महिलाओं की शक्ति और दृढ़ता को सराहने के लिए खड़ा रहा है। इस मंच पर टियारा क्रेडिट कार्ड का लॉन्च एक बेहतरीन तालमेल है, क्योंकि यह सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। यह कार्ड सिर्फ एक वित्तीय उपकरण नहीं है; यह हर महिला के लिए आत्मविश्वास और स्वतंत्रता का बयान भी है। हम पुरानी उक्ति का अर्थ बदलने और ‘वुमन कार्ड का उपयोग करने’ के अर्थ को पुनर्परिभाषित करने की इस यात्रा में बॉबकार्ड के साथ जुड़कर खुद को गर्वित महसूस कर रहे हैं।”

सशक्तिकरण के इस संदेश को और अधिक मुखर करने के लिए, बॉबकार्ड ने क्रिकेटर श्रेयांका पाटिल को भी अपने साथ शामिल किया है, जो अभियान के टैगलाइन “आपका वुमन कार्ड आपका सशक्त कदम है” (Your Woman Card is Your Power Move) का प्रचार करती हुए नजर आएंगी। एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर से लेकर एक प्रसिद्ध युवा आइकन बनने तक की उनकी उल्लेखनीय यात्रा, बॉबकार्ड की दृढ़ता और प्रगति के मूल आदर्शों को प्रदर्शित करती है, जो उन्हें एक बेहद जरूरी संवाद को प्रेरित करने के लिए आदर्श विकल्प बनाती है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »