NEW English Version

नगर आयुक्त ने सीएम ग्रीन सड़को के निर्माण का किया निरीक्षण

यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन की नगरों में विकास की सर्वोच्च प्राथमिकता की योजना मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन)” (सी.एम. ग्रिड्स) के योजनान्तर्गत अलीगढ़ नगर निगम द्वारा लगभग 1424.77 लाख की लागत से वार्ड सं 08, 15, 26, 69 गूलर रोड पर जी०टी० रोड स्थित शहंशाह होटल की पुलिया से देहलीगेट चौराहे तक 2.08 मीटर लंबी सड़क निर्माण और 1518.75 लाख की लागत से वार्ड  54, 31, 30आई०टी०आई० रोड पर जेल पुल के पास स्थित बिजलीघर से आई०टी०आई० रोड होते हुए बरौला पुल तक 1.78 मीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का नगर आयुक्त ने निरीक्षण करते हुए इस योजनांतर्गत सभी सड़कों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के साथ-साथ माननीय हरित न्यायालय की दिशा निर्देशों का अनुपालन संबंधित एजेंसी से कराए जाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।  नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान दोनों सड़कों पर निर्माण कार्य में आने वाले बाधक अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर उन्हें हटाने की कवायद भी शुरू करने के लिए अधीनस्थों को कहा।

सोमवार को नगर आयुक्त विनोद कुमार ने अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चंद अधिशासी अभियंता सिब्ते हैदर सहायक अभियंता के साथ गूलर रोड शहंशाह होटल के पास नाला निर्माण और आईटीआई रोड निकट नुमाइश ग्राउंड के पास निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने अधीनस्थों को माननीय मुख्यमंत्री महोदय की सर्वोच्च प्राथमिकता की इस योजना को गंभीरता से लेने और निर्धारित समय सीमा में इसे पूरा करने के निर्देश दिए मानक गुणवत्ता के साथ-साथ निर्माण कार्य में एनजीटी के दिशा निर्देशों को संबंधित एजेंसी से अनिवार्य रूप से पालन करने के लिए भी कहा। निरीक्षण के दौरान आईटीआई रोड पर नगर आयुक्त ने जुपिटर लॉज वाली साइट पर बने नाले का मेज़रमेंट व बहाव चेक करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया शहरी क्षेत्र में मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन)” (सी.एम. ग्रिड्स) के अंतर्गत गूलर रोड और आईटीआई रोड पर बनाई जा रही स्मार्ट सड़के बेहद महत्वपूर्ण है भविष्य में इन स्मार्ट सड़कों के बन जाने पर शहर वासियों को एक नया विकास देखने को मिलेगा इन दोनों सड़कों पर दोनों साइडों पर नाला, फुटपाथ अंडर ग्राउंड केबलिंग पार्किंग और जगह जगह सिटिंग की उपलब्धता रहेगी साथ ही साथ गूलर रोड सड़क पर ग्रीन एरिया भी डेवलप किया जाएगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »