NEW English Version

14वें पीएसई उत्कृष्टता पुरस्कार में इरेडा को एक साथ तीन सम्मान

भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (इरेडा) को आज नई दिल्ली में भारतीय चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) द्वारा आयोजित 14वें पीएसई उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में तीन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। कंपनी ने “कॉर्पोरेट गवर्नेंस” और “कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व और निरंतरता” के लिए मिनी रत्न श्रेणी में गोल्ड अवॉर्ड प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त, इरेडा को “ऑपरेशनल परफॉरमेंस एक्सीलेंस” के लिए सिल्वर अवॉर्ड मिला।

फ़ोटो के लिए पोज़ देते हुए लोगों का एक समूहविवरण स्वचालित रूप से जनरेट किया गया

लोक उद्यम विभाग के पूर्व सचिव डॉ. भास्कर चटर्जी और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य श्री अपूर्व कुमार मिश्रा ने ये पुरस्कार प्रदान किए। इरेडा की ओर से पुरस्कार प्राप्त करने वाली टीम में सुश्री माला घोष चौधरी, महाप्रबंधक (मानव संसाधन); श्री एस.के. शर्मा, महाप्रबंधक (वित्त एवं प्रशासन); सुश्री दुर्रे शाहवार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन); और अन्य अधिकारी शामिल थे।

इरेडा के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री प्रदीप कुमार दास ने इन पुरस्कारों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा, “इन सम्मानों से कॉर्पोरेट प्रशासन, निरंतरता और परिचालन संबंधी उत्कृष्टता के प्रति इरेडा की प्रतिबद्धता की पुष्टि हुई है। वे भारत के अक्षय ऊर्जा लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ने के उत्तरदायित्व के प्रति हमारे समर्पण को दर्शाते हैं। मैं इरेडा टीम को उनके अथक प्रयासों के लिए और इस सम्मान के लिए भारतीय चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। इससे हमें भारत में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में बदलाव को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका को और मजबूत करने के लिए प्रेरणा मिलती है।”

एक कमरे में खड़े लोगों का समूहविवरण स्वचालित रूप से उत्पन्न होता है

इरेडा के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने माननीय केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, उपभोक्ता मामले तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रहलाद जोशी,  माननीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्री श्रीपद नाइक, विभाग के सचिव श्री प्रशांत कुमार सिंह तथा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा निदेशक मंडल के प्रति उनके निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »