NEW English Version

‘इश्क़ जबरिया’ की अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने किया खुलासा, लोग हमेशा करते हैं उनकी साड़ियों की तारीफ!

साड़ी केवल एक वेशभूषा नहीं है, यह परंपरा, खूबसूरती और गरिमा का प्रतीक है। सन नियो के लोकप्रिय शो ‘इश्क़ जबरिया’ में बोल्ड और आकर्षक मोहिनी का किरदार निभा रही अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने साड़ियों के प्रति अपने गहरे जुड़ाव और इसे अपनी पहचान का हिस्सा बनाने के बारे में खुलकर बात की।

काम्या पंजाबी ने बताया, “मैं अक्सर देश के अलग-अलग शहरों में इवेंट्स के लिए ट्रेवल करती हूं और जहां भी जाती हूं, लोग मेरी साड़ियों पर ध्यान देते हैं और उनकी तारीफ करते हैं। वे मेरी साड़ी के स्टाइल, अनोखे ब्लाउज डिज़ाइन, साड़ी पहनने के तरीके और यहां तक कि मेरे हेयरबन के लिए इस्तेमाल किए गए पिन्स तक को लोग सराहते हैं। उनकी प्रशंसा मेरे लिए बहुत मायने रखती है और यही मुझे हर बार साड़ी पहनने के लिए प्रेरित करती है।”

काम्या ने आगे कहा, “साड़ी पहनना मेरे लिए खुद को व्यक्त करने और लोगों से जुड़ने का जरिया बन गया है। यह कमाल की बात है कि एक साधारण साड़ी अनजान लोगों के बीच भी चर्चा का विषय हो सकती है और यादें बना सकती है। जो तारीफ मुझे मिलती है, वह मुझे नए-नए स्टाइल्स को एक्सप्लोर करने और इस खूबसूरत परंपरा को और गहराई से अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है।”

‘इश्क़ जबरिया’ में काम्या मोहिनी का किरदार निभा रही हैं, जो आदित्य (लक्षय खुराना द्वारा अभिनीत किरदार) की चाची हैं। यह शो गुलकी (सिद्धि शर्मा द्वारा अभिनीत किरदार) की दिल छू लेने वाली कहानी पर आधारित है, जो बड़े सपने देखती है और प्यार व आत्म-खोज के रास्ते में अप्रत्याशित चुनौतियों का सामना करती है।

देखिए ‘इश्क़ जबरिया’ शो हर सोमवार से शनिवार, रात 7:30 बजे, सिर्फ सन नियो पर

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »