NEW English Version

बंधन लाइफ की बीमा सेवाएं अब उत्तर प्रदेश में बंधन बैंक की शाखाओं में उपलब्ध

बैंक के मौजूदा ग्राहक कुछ ही मिनटों में पॉलिसी ले सकते हैं

आने वाले हफ्तों में कई नए प्लान्स पेश किए जाएंगे

वर्ष 2024 के अंत तक बंधन लाइफ के सभी जीवन बीमा प्लान्स देश भर में उपलब्ध होंगे

देश की अग्रणी जीवन बीमा कंपनी, बंधन लाइफ ने आज बड़े उत्साह से बंधन बैंक के साथ उत्तर प्रदेश में अपनी रणनीतिक साझेदारी एवं विस्तार की घोषणा की। इस विस्तार का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में परिवारों के लिए अभिनव और ग्राहक-केंद्रित बीमा योजनाएं प्रदान करना है। बंधन लाइफ के बचत और धन निर्माण प्लान्स, जैसे- आईगारंटी विश्वास, आईइन्वेस्ट-2 और शुभ समृद्धि अब राज्य भर में स्थित बंधन बैंक की 102 शाखाओं में उपलब्ध हैं।

यह विस्तार बंधन लाइफ की उस व्यापक योजना का हिस्सा है, जहां वह 2024 के अंत तक देश भर में अपने जीवन बीमा प्लान्स की पेशकश का विस्तार करेगा। यह विस्तार विभिन्न समुदायों के लिए वित्तीय सुरक्षा और मानसिक शांति प्रदान करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और आकांक्षाओं के साथ उत्तर प्रदेश, सरल और किफायती जीवन बीमा के लिए एक आदर्श क्षेत्र है। राज्य की जनसंख्या में विविधता है, जिसमें नौकरीशुदा कर्मचारी, छोटे व्यवसायी, छात्र और रिटायर्ड लोग शामिल हैं। यह दर्शाता है कि लोग वित्तीय योजना और सुरक्षा पर अधिक ध्यान दे रहे हैं।

  1. बंधन लाइफ आई-गारंटी विश्वास: इस योजना के तहत, ग्राहक जीवन बीमा के साथ, बचत का लाभ भी उठा सकते हैं। यह योजना भुगतान किए गए प्रीमियम के 2.5 गुना तक रिटर्न प्राप्त करने की गारंटी तो देती ही है, और साथ ही में भुगतान किए गए प्रीमियम के 10 गुना के बराबर जीवन बीमा कवरेज भी देती है। बच्चों की पढ़ाई, घर खरीदने या छुट्टी मनाने जैसे महत्वपूर्ण लक्ष्यों को पूरा करने के लिए यह आदर्श प्लान है।  
  1. बंधन लाइफ आई-इन्वेस्ट टू (II): यह एक यूनिट-लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) है, जो वार्षिक प्रीमियम के 20 गुना तक जीवन बीमा कवरेज और वित्तीय बाजार से जुड़ा रिटर्न प्रदान करता है। किफायती प्रीमियम के साथ, यह प्लान ग्राहकों को अपनी जरूरतों के अनुसार निवेश की योजना बनाने और पाँच साल बाद आंशिक धन निकासी (पार्शियल विदड्रॉल) की सुविधा देता है। इसमें 5-स्टार और 4-स्टार रेटिंग* वाले फंड्स शामिल हैं, जो लगातार बाजार के मानकों (बेंचमार्क्स) से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
  1. बंधन लाइफ शुभ समृद्धि: यह एक नॉन-लिंक्ड, सहभागी (पार्टिसिपेटिंग) जीवन बीमा बचत योजना है, जो लंबे समय के लिए बचत के साथ-साथ जीवन बीमा कवरेज प्रदान करती है। इसमें पॉलिसी के पहले साल से ही नकद बोनस जमा करने या प्राप्त करने का सुविधाजनक विकल्प मिलता है। इससे पॉलिसीधारकों को बच्चों की पढ़ाई या सेवानिवृत्ति जैसे वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने में मदद मिलती है। इस प्लान के मुख्य फायदों में मैच्योरिटी पर एकमुश्त रकम प्राप्त करना, 100 साल की उम्र तक जीवन बीमा कवर और अपनी जरूरतों के अनुरूप नकद बोनस प्राप्त करने की सुविधा शामिल हैं। पॉलिसीधारक की मृत्यु पर, नॉमिनी को एकमुश्त डेथ बेनिफिट मिलता है, जिसमें बीमित राशि और टर्मिनल बोनस (यदि घोषित हो) शामिल होता है। यह प्लान सिर्फ 2,175 रुपए प्रति माह से शुरू होता है, जो परिवार को किफायती वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है।

उत्तर प्रदेश में बंधन बैंक के ग्राहक अब बंधन लाइफ की उन्नत तकनीक आधारित समाधानों की बदौलत कुछ ही मिनटों में इन जीवन बीमा पॉलिसियों को प्राप्त कर सकते हैं।

बंधन लाइफ के चीफ बिजनेस ऑफिसर- बैंकएश्योरेंस, इंद्रनील दत्ता ने कहा, “उत्तर प्रदेश में सेवाओं का विस्तार हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उत्तर प्रदेश की सामाजिक-आर्थिक प्रगति, इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और बढ़ती आय से वित्तीय समाधानों की माँग बढ़ी है। राज्य की उद्यमशीलता की भावना और छोटे व्यवसायों के माध्यम से जीवन बीमा प्लान्स की आवश्यकता और भी स्पष्ट होती है, जो वित्तीय स्थिरता प्रदान करते हैं। हमारे प्लान्स को डिज़ाइन करने का उद्देश्य इस क्षेत्र के ग्राहकों को उनके जीवन के हर चरण में वित्तीय सुरक्षा और मानसिक शांति प्रदान करना है। तकनीक और सहजता को प्राथमिकता देते हुए, हम बीमा प्रक्रिया को तेज और सुविधाजनक बना रहे हैं। लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक आर्थिक केंद्र और युवा आबादी वाला शहर है, इस प्रकार यह एक ऐसा माध्यम है, जिसकी सहायता से हम धन-संचय और वित्तीय सुरक्षा पर केंद्रित, बढ़ते मध्यम-आय वर्ग से जुड़ सकते हैं। बंधन बैंक के साथ साझेदारी में यह विस्तार हमारे मिशन का एक प्रमुख कदम है, जिससे हम हर घर तक बीमा की पहुँच स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं।”

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »