NEW English Version

अटल अजीत मेमोरियल दिव्याँग क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ 

उत्तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल तथा पश्चिम बंगाल व बिहार के बीच हुए रोमांचकारी मैच

दो दिवसीय दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन जय नारायण इंटर कॉलेज, वाराणसी के मैदान में संपन्न हुआ जिसमें अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से श्रीकांत मिश्रा अर्चक विश्वनाथ मंदिर, श्री केशव जालान प्रसिद्ध व्यापारी व समाज सेवक, अनिल शास्त्री अध्यक्ष गुजराती समाज, श्री अशोक चौरसिया महामंत्री भाजपा काशी प्रांत, डॉ उत्तम ओझा, डॉ तुलसी, डॉ. मनोज तिवारी, अजय दूबे, विशाल सिंह, राहुल चौरसिया, रितिका दुबे, करूणा सिंह, चंद्रकला रावत, नमिता व राधा सिंह, प्रदीप सोनी, आशुतोष सिंह, प्रदीप राजभर, सुबोध राय, अभिजीत विश्वास, कुमार देव व श्याम लाल मुख्य रुप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए श्रीकांत मिश्रि ने कहा कि खेल व अध्यात्म का गहरा संबंध है, खिलाड़ी पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपना प्रदर्शन करते हैं।

केशव जालान ने अपने उद्बोधन में कहा कि दिव्यांगजनों को स्वावलंबन के अवसर उपलब्ध कराना हम सभी का पुनीत कर्तव्य है। दिव्यांग बंधु डॉ उत्तम ओझा ने कहा कि खेल राष्ट्र को सशक्त बनाने का उत्तम साधन है। खेल से दिव्यांगजन सशक्त होकर अपना सर्वोत्तम योगदान देंगे। डॉ. संजय चौरसिया ने कहा कि दिव्यांगजन खेल के माध्यम से अपने को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखते हुए स्वालंबी बन सकते हैं।

पहला मैच उत्तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल के बीच खेला गया जिसमें पश्चिम बंगाल में टाँस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 161 रन बनाया। पश्चिम बंगाल की ओर महेश ने 7 चौके व 2 छक्कों की मदर से 29 बाल खेल कर सर्वाधिक 53 रनों का योगदान दिया, उत्तर प्रदेश की ओर से बॉलिंग करते हुए विशाल ने 4 ओवर में 31 रन खर्च करके 4 विकेट लिया। जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम शुरू में ही लड़खड़ा गई, शुरुआती 2 ओवर में ही उनके दोनों सलामी बल्लेबाज आऊट होकर पवेलियन लौट गए, उत्तर प्रदेश की ओर से रमेश पाल ने 12 बाँल खेल कर सर्वाधिक 12 रनों का योगदान दिया उन्हें छोड़कर कोई अन्य बैटमैन दहाई का आंँकड़ा नहीं छु पाया, पश्चिम बंगाल की टीम ने न केवल शानदार बैटिंग किया बल्कि उन्होंने शानदार बॉलिंग व फील्डिंग का भी प्रदर्शन किया, पश्चिम बंगाल की ओर से बाँलिंग करते हुए प्रनव ने 4 ओवर में 13 रन देकर 6 विकेट लिया तथा एक मेडैन ओभर भी फेंका।  उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दूसरा मैच बिहार एवं पश्चिम बंगाल के बीच खेला गया जिसमें पश्चिम बंगाल ने टाँस जीतकर  पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पश्चिम बंगाल की टीम ने 20 ओभरों में कुल 170 रन बनाए जिसमें अनिकेत ने सर्वाधिक 52 रनों का योगदान 5 चौके व 2 छक्के की मदद से 32 बाल खेल कर दिया। बिहार की ओर से बाँलिंग करते हुए सुमित ने 11 रन खर्च करके 3 विकेट लिए। बिहार की टीम बल्लेबाजी करते हुए 82 रन पर ऑल आउट हो गई, बिहार दिव्यांग क्रिकेट टीम की ओर से राजीव ने 5 चौके की मदद से सर्वाधिक 23 रन का योगदान दिया मैन ऑफ द मैच पश्चिम बंगाल के अनिकेत को दिया गया। मैच के दौरान मैदान में दर्शकों की भारी उपस्थिति रही तथा दर्शक लगातार खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते रहे।

मैच की शानदार कमेंट्री अमूल्य उपाध्याय एवं आशीष सेठ ने किया।

डॉ. मनोज कुमार तिवारी

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »