NEW English Version

अलाव और रैन बसेरों में मुस्तैदी न दिखाना पड़ा भारी-04 ज़ोनल अधिकारियों पर नगर आयुक्त का हुआ एक्शन

खुले में सोने व अलाव चैक नही करने पर नगर आयुक्त ने तलब किया स्पष्टीकरण 

नगर निगम द्वारा 08 स्थानों पर सचांलित शैल्टर होम और अलाव इस शीत लहर में खुले में सोने वाले गरीब असहाय लोगों के लिए राहत का जरिया बने हुए हैं। नगर निगम के सभी 8 शेल्टर होम आवश्यक सुख सुविधा और सुरक्षा के साथ संचालित हो रहे जिनमे रोज़ाना कई लोग आश्रय लेकर शीत लहर से बच रहे है ।

नगर निगम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर जलाये जा रहे अलाव व खुले में सोने वाले लोगों को आश्रय स्थल तक न पहुचाना ज़ोनल अधिकारियों को भारी पड़ गया है। गत रात्रि निरीक्षण पर निकले नगर आयुक्त को शहर के कई क्षेत्रों जैसे गांधी पार्क सूतमिल मसूदाबाद जीटी रोड दुबे का पड़ाव क्षेत्र में सड़क किनारे खुले में सोने वाले लोग दिखाई दिए साथ ही साथ गांधी पार्क जैसे सार्वजनिक स्थल पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने पर नगर आयुक्त ख़ासे नाराज हुए शनिवार सुबह अपने कार्यालय में सभीज़ोनल अधिकारियों के साथ अलाव और खुले में सोने वाले लोगों को आश्रय स्थल तक छोड़ने की समीक्षा करते हुए दो टूक शब्दों में नगर निगम के चारो ज़ोनल अधिकारियों को सख़्त हिदायत दी।

नगर आयुक्त ने ज़ोन 1 ज़ोनल अधिकारी आरपी सिंह कर निर्धारण अधिकारी ज़ोन 2 ज़ोनल अधिकारी बैचेन सिंह कर अधीक्षक ज़ोन 2 ज़ोनल अधिकारी अमित कुमार उप नगर आयुक्त व जोन 4 के ज़ोनल अधिकारी वीर सिंह सहायक नगर आयुक्त के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।

नगर आयुक्त ने बताया कि चारो अधिकारियों को जोनल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। बीती रात्रि में अलाव व रैन बसेरे का निरीक्षण हेतु निर्देश दिये गये थे। इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सड़क किनारे सो रहे निराश्रित / गरीब मजदूर व्यक्तियों को निकटतम रैन बसेरों में पहुँचाये जाने के निर्देश दिए गऐ थे, किन्तु चारो ज़ोनल अधिकारियों द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन किये जाने में लापरवाही बरतने के साथ-साथ उच्चाधिकारियों / शासन के आदेशों का अनुपालन कराये जाने में कोई रूचि नहीं ली जा रही है। आपके इस कृत से नगर निगम की छवि धूमिल हुई है। उक्त की दिशा में चारों ज़ोनल अधिकारियों से स्पष्टीकरण मंगा गया।

नगर आयुक्त ने नगर निगम द्वारा संचालित शैल्टर होम और रैन बसेरों के स्थान और क्षमता के बारे में बताया कि नगर निगम द्वारा कुल 08 स्थानों पर शैल्टर होम और रैन बसेरें संचालित किये जा रहे है जिनमें ….

शैल्टर होम/रैन बसेरे(स्थाई)

01. नगर निगम जोन-02 गांधी पार्क शैल्टर होम पुरूष और महिला जिसकी क्षमता 100 व्यक्ति है।

02. गूलर रोड निकट पुंराना हैजा अस्पताल शैल्टर होम पुरूष और महिला जिसकी क्षमता 60 व्यक्ति है।

03. भुजपुरा चौराहे के पास शैल्टर होम पुरूष और महिला/बच्चों के लिये जिसकी क्षमता 160 व्यक्ति है।

शैल्टर होम/रैन बसेरे(अस्थाई)

01. कठपुला के पास अस्थाई रैन बसेरा महिला व पुरूष जिसकी क्षमता 75 व्यक्ति है।

02. शमशाद मार्केट रोड निकट कलेक्ट्रेट के सामने अस्थाई रैन बसेरा जिसकी क्षमता 45 व्यक्ति है।

03. केला नगर चौराहे के पास निकट लेबन ट्री होटल से आगे जिसकी क्षमता क्षमता 50 व्यक्ति है।

04. मसूदाबाद बस स्टैण्ड के अंदर अस्थाई रैन बसेरा जिसकी क्षमता 75 व्यक्ति है।

05. सूतमील बस स्टैण्ड के पास के अस्थाई रैन बसेरा जिसकी क्षमता 75 व्यक्ति है।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया नगर निगम के संचालित सभी 08 शैल्टर होम/रैन बसेरें में प्रतिदिन काफी संख्या में लोग विश्राम कर शीत लहर से राहत ले रहें है। 

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »