NEW English Version

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रयागराज में आकाशवाणी के विशेष एफएम चैनल ‘कुंभवाणी और ‘कुंभ मंगल ध्वनि का किया लोकार्पण


कुंभ की पूरी अवधि के दौरान, आकाशवाणी का कुंभवाणी चैनल प्रयागराज का आंखों देखा हाल देश व दुनिया तक पहुंचाकर महाकुंभ की परंपरा को बढ़ावा देगा व श्रद्धालुओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सर्किट हाउस, प्रयागराज से महाकुंभ 2025 को समर्पित आकाशवाणी के विशेष एफएम चैनल कुंभवाणी (103.5 मेगाहर्ट्ज) का लोकार्पण किया । इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन भी ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान  मुख्यमंत्री द्वारा कुंभ मंगल ध्वनि का भी लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुम्भवाणी चैनल शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूचना प्रसारण मंत्रालय को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह एफएम चैनल न सिर्फ लोकप्रियता की नई ऊंचाई हासिल करेगा, बल्कि महाकुम्भ को दूरदराज के उन गांवों तक भी ले जाएगा जहां लोग चाहकर भी  नहीं पहुंच पाते हैं।

कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण  राज्यमंत्री डॉ. एल मुरुगन ने इस अवसर पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया तथा अल्प समय में इस विशेष एफएम चैनल को शुरू करने के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कुम्भवाणी द्वारा प्रसारित आंखों देखा हाल उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभदायक होगा जो कुंभ में भाग लेने के लिए प्रयागराज नहीं आ सकेंगे। ये इस ऐतिहासिक महाकुंभ के माहौल को देश व दुनिया तक पहुंचाने में सहायक होगा। देश के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती की ये पहल न केवल भारत में आस्था की ऐतिहासिक परंपरा को बढ़ावा देगी, बल्कि श्रद्धालुओं को महत्वपूर्ण जानकारी देगी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का घर बैठे अनुभव करवाएगी।

कुंभवाणी एक नजर में

कुंभवाणी चैनल: परिचय और प्रसारण अवधि

प्रसारण अवधि: 10 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025
प्रसारण समय: प्रातः 5:55 बजे से रात्रि 10:05 बजे तक
आवृत्ति: एफएम 103.5 मेगाहर्ट्ज

कुंभवाणी के विशेष कार्यक्रम:

सजीव प्रसारण:
मुख्य स्नान पर्वों (14 और 29 जनवरी, 3 फरवरी) का आँखों देखा हाल।
कुंभ क्षेत्र की गतिविधियों पर प्रतिदिन लाइव रिपोर्टिंग।
सांस्कृतिक धरोहर पर विशेष प्रस्तुति:
धारावाहिक ‘शिव महिमा’।
भारतीय सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित विशेष कार्यक्रम।

टॉक शो:
‘नमस्कार प्रयागराज’ (प्रातः 9:00-10:00 बजे)।
‘संगम तट से’ (अपराह्न 4:00-5:30 बजे)।

विशेष स्वास्थ्य परामर्श:
‘हेलो डॉक्टर’ कार्यक्रम में स्टूडियो से डॉक्टरों द्वारा लाइव स्वास्थ्य परामर्श।

कुंभ समाचार:
प्रमुख समाचार बुलेटिन (प्रातः 8:40 बजे, अपराह्न 2:30 बजे और रात्रि 8:30 बजे)।

विशेष कवरेज:
राज्य सरकार और विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कवरेज।
युवाओं, महिलाओं और अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों पर विशेष प्रस्तुतियां।

महत्वपूर्ण सूचनाएं:
यात्रा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, खोया-पाया, और क्या करें-ना करें से जुड़ी जानकारी।

आकाशवाणी ने सदैव एक लोक-प्रसारक की भूमिका निभाते हुए भारतीय सांस्कृतिक धरोहरों और परंपराओं को बढ़ावा दिया है। वर्ष 2013 के कुंभ और 2019 के अर्ध-कुंभ में कुंभवाणी चैनल ने श्रोताओं के बीच लोकप्रियता अर्जित की थी। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए महाकुंभ 2025 के लिए यह विशेष चैनल पुनः स्थापित किया गया है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता (नंदी),कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, प्रसार भारती बोर्ड के चेयरमैन नवनीत सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी, आकाशवाणी की महानिदेशक  डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़, दूरदर्शन की महानिदेशक कंचन प्रसाद, दूरदर्शन समाचार की महानिदेशक प्रिया कुमारी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »