NEW English Version

एसईसीएल ने सेवानिवृत्ति उपरांत लाभ (पीआरबी) सेल का शुभारंभ किया

सेवानिवृत्ति उपरांत लाभों के लिए एकल खिड़की के रूप में कार्य करने वाली जन-केंद्रित पहल

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की छत्तीसगढ़ स्थित सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने जन-केंद्रित पहल के तहत एक समर्पित सेवानिवृत्ति उपरांत लाभ (पोस्ट-रिटायरमेंट बेनिफिट – पीआरबी) सेल शुरू करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह पहल अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कल्याण और सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए एसईसीएल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

पीआरबी सेल सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए एकल खिड़की के रूप में कार्य करती है, जो विभिन्न सेवानिवृत्ति उपरांत सेवाओं की प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करते हुए एक ही जगह सभी कार्य सम्‍पन्‍न करती है। इससे पहले, सेवानिवृत्त लोगों को पेंशन, भविष्य निधि, चिकित्सा सुविधाओं और अन्य लाभों से संबंधित मामलों के समाधान के लिए कई विभागों – जैसे कार्मिक, वित्त और चिकित्सा के साथ संपर्क करना पड़ता था। इस खंडित दृष्टिकोण के परिणामस्वरूप अक्सर सेवानिवृत्त लोगों को देरी, गलत संचार और अनावश्यक तनाव होता था।

हाल ही में शुरू की गई पीआरबी सेल इन मुद्दों का एक केंद्रीकृत मंच प्रदान करके समाधान करती है, जहां सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने सभी सेवानिवृत्ति उपरांत लाभों और सेवाओं को सहजता से प्राप्‍त करते हैं। इस सेल में कार्मिक, वित्त और चिकित्सा सहित प्रमुख विभागों के अधिकारियों की तैनाती होती है जहां सेवानिवृत्त लोगों को उनकी चिंताओं के त्वरित और कुशल समाधान का आश्वासन दिया जाता है।

पीआरबी सेल के प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं:

  • सभी सेवाओं के लिए एकल खिड़की: पीआरबी सेल सेवानिवृत्त लोगों के लिए एकल खिड़की के रूप में कार्य करेगा जहां वे अब जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपनी समस्‍याओं का समाधान प्राप्‍त कर सकते हैं।
  • सुव्यवस्थित प्रक्रियाएं: सभी सेवानिवृत्ति उपरांत लाभ और सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध हैं, जिससे सेवानिवृत्त लोगों को कई विभागों के साथ समन्वय करने की आवश्यकता समाप्त हो गई है।
  • त्वरित समाधान: समर्पित कार्मिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मुद्दों पर तेजी से काम करते हैं और बेहतर सेवा वितरण सुनिश्चित करते हैं।

इस अवसर पर एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने कहा, ‘‘पीआरबी सेल का शुभारंभ हमारे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कल्याण के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह उनके अमूल्य योगदान को मान्यता देने और सेवानिवृत्ति के बाद परेशानी मुक्त अनुभव सुनिश्चित करने की दिशा में एक कदम है।’’

एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास ने कहा, ‘‘पीआरबी सेल हमारे हितधारकों और लोगों के साथ बेहतर संचार और समन्वय प्राप्त करने के लिए एसईसीएल में कुछ महीने पहले शुरू किए गए ‘मिशन संबंध’ को मजबूत करेगा।’’

यह अग्रणी पहल कोल इंडिया लिमिटेड के भीतर एक मानक स्थापित करती है और कर्मचारी-केंद्रित प्रयासों में एसईसीएल के नेतृत्व को उजागर करती है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »