NEW English Version

संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने गुना प्रधान डाकघर एवं पासपोर्ट सेवा केंद्र विस्तार भवन का उद्घाटन किया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 11 जनवरी 2025 को गुना प्रधान डाकघर एवं पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) के नव विस्तारित भवन का उद्घाटन किया। इस भवन को 43.18 लाख रुपये की लागत से 1154 वर्ग फीट क्षेत्र में बनाया गया है। उन्होंने डाक विभाग के इतिहास एवं महत्व, सुकन्या समृद्धि योजना, तकनीक आधारित इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के साथ ही विभाग के संपूर्ण तकनीक आधारित आधुनिकीकरण सहित आगामी परियोजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। केंद्रीय मंत्री ने डाक विभाग के महत्व को समझाते हुए वर्ष 2008 में किए गए उन बदलावों का जिक्र किया जब वे स्‍वयं संचार राज्य मंत्री थे।

नए डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन करते केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री

इस उद्घाटन समारोह में मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा गुना के प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, गुना विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पन्नालाल शाक्य, मध्य प्रदेश डाक परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्री विनीत माथुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

गुना प्रधान डाकघर में नया डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र

भारतीय डाक विभाग द्वारा उठाया गया यह महत्वपूर्ण कदम, आवश्यक सेवाओं को नागरिकों के करीब लाने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसमें विशाल डाक नेटवर्क का लाभ उठाया जा रहा है। नए भवन के विस्तार से निर्बाध और कुशल नागरिक केंद्रित सेवाएं सुनिश्चित होंगी, जिससे निवासियों को अपनी जरूरतों के लिए काफी दूर जाने की जरूरत कम होगी।

भारतीय डाक अपनी सेवाओं का विस्तार करने और नागरिकों के लिए पहुंच में सुधार लाने, राष्ट्र निर्माण तथा लोक कल्याण में योगदान देने को प्रतिबद्ध है।

सोशल मीडिया लिंक:

  1. https://x.com/jm_scindia/status/1878076654364299747?s=46&t=fWe58YTSN5-w4btYDUOJhw
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »