NEW English Version

रसलगंज की रौनक को बदरौनक बनाने वाले आये नगर निगम के रडार पर

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अलीगढ़ स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में फ़साड इम्प्रूवमेंट के तहत रौशन हुए रसलगंज रोड की खूबसूरती को स्थानीय दुकानदार अपने अतिक्रमण से बद रौनक बनाने की कोशिश कर रहे है ऐसे लोगों पर अब नगर निगम ने शिकंजा कसने का मन बना लिया है। *नगर आयुक्त ने रसलगंज से बारहद्वारी तक में  अतिक्रमण व गंदगी करने वाले दुकानदारो को बड़े प्यार से समझाया और न मानने पर अतिक्रमण जब्त करने की चेतावनी भी दी।

बुधवार देर रात्रि नगर आयुक्त विनोद कुमार ने अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के साथ रसलगंज में निरीक्षण किया नगर आयुक्त ने रसलगंज में *कई खाने के होटल, चाय वालो, बिस्कुट/पापे, सब्जी वालो, कैमिस्ट विक्रेता दुकानदारो से बात की।* नगर  निगम द्वारा उक्त मार्किट में कचरा उठान का काम संतोषजनक होने के बारे में दुकानदारों बताया गया लेकिन दुकानदारों द्वारा डोर टू डोर शुल्क जमा नही करने के बारे में दुकानदारों से पूछा। नगर आयुक्त ने कई दुकानदारों से दुकान के शटर के बाहर फ़साड पिलर तक सामान रखने की पूछा  नगर आयुक्त ने साफ कहा फ़साड की खूबसूरती से खिलवाड़ किसी भी दशा नही किया जाएगा-दो दिन की मोहल्लत से सभी के पास है समयावधि बीत जाने पर नगर निगम बलपूर्वक कार्यवाई करते हुए सामान ज़ब्त करेगा व संबंधित अतिक्रमण कर्ता दुकानदार के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाई भी करेगा।

नगर आयुक्त ने कहा आने वाले समय में रसलगंज शहर की खूबसूरती और व्यावसायिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहा है इस मार्किट की खूबसूरती को ख़राब करने वालो पर सख़्त कदम उठाया जाएगा।

निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मीडिया सहायक अहसान रब स्टेनो देश दीपक साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »