NEW English Version

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर अलीगढ़ नगर निगम मे हुआ 13 करोड़ 93 लाख 45 हजार के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर अलीगढ़ के कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में  जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अलीगढ़ नगर निगम द्वारा 13 करोड़ 93 लाख 45 हजार के विकास कार्य का शिलान्यास एक शुभारंभ महापौर प्रशांत सिंघल द्वारा किया गया जिसमें प्रमुख रूप से 89 निर्माण कार्य एवं 4 पथ प्रकाश के कार्यों क़ा लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ l

उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर दिनांक 24 जनवरी से 26 जनवरी के मध्य उत्तर प्रदेश दिवस शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर अलीगढ़ में चौमुखी विकास के क्रम में।

मंचासीन महापौर प्रशांत सिंघल मंडल आयुक्त संगीता सिंह जिलाधिकारी संजीव रंजन नगर आयुक्त विनोद कुमार, उपसभापति दिनेश जादौन स्थानीय पार्षद नईम अहमद की गरिमाय मौजूदगी में 89 निर्माण कार्यों व शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए 4 कायो का लोकार्पण और शिलान्यास संपन्न हुआ।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने उत्तर प्रदेश दिवस के शुभारंभ कार्यक्रम में सभी को उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी नगरीय निकायों में चौमुखी विकास के लिए धनराशि आवंटित की गई है आज उत्तर प्रदेश दिवस की शुभारंभ के अवसर पर अलीगढ़ नगर निगम द्वारा लगभग 6 करोड़ 12 लाख 29 हजार की धनराशि  के 37 कार्यों क़ा लोकार्पण एवं  लगभग 6 करोड़ 50 लाख 95 हजार की धनराशि के 52 कार्यों क़ा शिलान्यास हुआ जिसमे कुल  12 करोड़ 63 लाख 24 हजार की धनराशि मे 89 निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास इसके साथ-साथ शहरी क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पथ प्रकाश के 4 कार्यों के लिए 1 करोड़ 30 लाख 21 हजार की धनराशि के कार्यों के लिए शिलान्यास हुआ है।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा विकसित भारत की परिकल्पना विकसित उत्तर प्रदेश से ही सार्थक सिद्ध होगी। माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हमें गर्व है उत्तर प्रदेश सुरक्षित व उत्तम प्रदेश की ओर अग्रसर हो रहा है

उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए बजट के लिए हम आभारी हैं। शहर के विकास के लिए हमें सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। हमें शहर के नागरिकों का सहयोग चाहिए ताकि हम शहर को और बेहतर बना सकें।

मंडलायुक्त संगीता सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शहर के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। हमें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। हमें शहर के नागरिकों का सहयोग चाहिए ताकि हम शहर को और बेहतर बना सकें

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा हमें शहर के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू करनी होंगी। हमें शहर के नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना होगा और शहर को और बेहतर बनाना होगा।

ये रहे मौजूद

मंचासीन महापौर प्रशांत सिंघल मंडलायुक्त संगीता सिंह जिलाधिकारी संजीव रंजन नगर आयुक्त विनोद कुमार उपसभापति दिनेश जादौन स्थानीय पार्षद नईम अहमद अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चंद मौजूद थे

कार्यक्रम में माननीय पार्षदगण कुलदीप पाण्डेय पुष्पेंद्र कुमार जादौन योगेश सिंघल अनिल कुमार सेंगर राकेश ठाकुर शेर सिंह सैनी संजय पंडित स्नेह सिंह बघेल मोहम्मद हाफ़िज अब्बासी नीलाफेर दीपू शर्मा असलम नूर उस्मान जीनस मोहम्मद नदीम खां हरीश कुमार मुशरर्फ हुसैन नूर अब्बासी नसरीन खालिदा तबस्सुम आसिया आसिफ शाहिद अली योगेंद्र पाल सिंह उम्मेद आलम नईम अहमद भूपेंद्र सिंह संजीव कुमार शाहिन सुभाष शर्मा शबाना असलम राज बहादुर आमना बेगम छोटेलाल शर्मा आराधना मित्तल मोहम्मद गुलजार हारून अब्दुल मूतलिब बॉबी कुमार सुनील कुमार राजकुमार योगेश पवन कुमार नरेंद्र कुमार सैनी दिनेश भारद्वाज हरिशंकर सुरेंद्र प्रताप विनीत कुमार स्वर्णलता वार्ष्णेय निरंजन सिंह अंजना गुप्ता मोहम्मद शाकिर इमरान खां मनोज कुमार विमलेश सिंह रीनू सैनी राकेश ठाकुर लाल सिंह अंशु अग्रवाल पार्वती देवी वीनेश नसी अहमद दिनेश कुमार केला देवी आजाद सिंह महावीर सिंह अगन लाल विनोद कुमार करन सूरज हरिओम व नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »