NEW English Version

एआई चैटबॉट का नया अवतार बताएगा एक किमी दायरे की पार्किंग, फूड कोर्ट और अस्पताल

महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को अब किसी भी सुविधा और जानकारी के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चैटबॉट का नया अवतार आ गया है। इसके अलावा इसमें तीन नए फीचर भी बढ़ाए गए हैं। एआई आधारित चैटबॉट श्रद्धालुओं को उनके एक किमी दायरे में पार्किंग, फूड कोर्ट और अस्पताल की सटीक जानकारी उपलब्ध कराएगा। 

महाकुम्भ मैपिंग और सेक्टर गाइडेंस में सहायक

एआई चैटबॉट न केवल श्रद्धालुओं को महाकुम्भ की सम्पूर्ण मैपिंग दिखाएगा, बल्कि हर सेक्टर की विशेष जानकारी और गूगल मैप लिंक भी प्रदान करेगा। अपर मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि इस चैटबॉट के जरिए लोग पार्किंग, ट्रांसपोर्ट, बैंकिंग, पब्लिक वॉटर एटीएम और अन्य सुविधाओं की जानकारी सेकेंडों में पा सकते हैं।

रियल टाइम पीडीएफ और क्यूआर स्कैन की सुविधा

चैटबॉट के जरिए श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार रियल टाइम पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें शौचालय, खोया-पाया केंद्र, प्रदर्शनियां और अन्य उपयोगी स्थानों की जानकारी होगी। क्यूआर कोड स्कैन करते ही महत्वपूर्ण स्थानों की जानकारी सीधे आपके मोबाइल पर आ जाएगी।

तकनीक-आस्था के संगम ने आसान की दुनिया के सबसे बड़े आयोजन की राह

अब तक लाखों श्रद्धालु इस एआई चैटबॉट का उपयोग कर चुके हैं। इसके प्रभावी और आसान उपयोग से महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को व्यापक सहूलियत मिल रही है। चैटबॉट के जरिए तकनीक और आस्था के संगम से दुनिया के सबसे बड़े आयोजन को सरल और व्यवस्थित बनाया जा रहा है। महाकुम्भ में यह चैटबॉट न केवल जानकारी देगा, बल्कि श्रद्धालुओं के अनुभव को और भी बेहतर बनाएगा। 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »