NEW English Version

26 जनवरी को अहमदाबाद में होने वाले कोल्डप्ले की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा डिज़्नी + हॉटस्टार 

~ दर्शकों को मिलेगा एंटरटेनमेंट की दुनिया का बेहतरीन अनुभव! ~

कोल्डप्ले का खास संदेश – https://www.instagram.com/reel/DE6ccR3hcim/?igsh=YThtcW12MXRodXo3

रांची: डिज़्नी+हॉटस्टार ने कोल्डप्ले के साथ भागीदारी करके लाइव स्ट्रीमिंग एंटरटेनमेंट के अनुभव में एक नया मानदंड स्थापित किया है। इसके तहत उनका मशहूर म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर कॉन्सर्ट  भारत में दर्शकों के लिये लाइव होगा। बैण्ड गणतंत्र दिवस के अवसर पर अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में परफॉर्म करने की तैयारी कर रहा है। साथ ही यह प्लेटफॉर्म शानदार अनुभवों को सभी की पहुँच में लाकर एंटरटेनमेंट के भविष्य को नई परिभाषा दे रहा है। इस तरह कोल्डप्ले के फैंस देशभर में कहीं से भी यह यादगार आयोजन देख सकेंगे। 

अपनी व्यापक पहुँच और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए, डिज़्नी+ हॉटस्टार  कॉन्सर्ट की  स्ट्रीमिंग  बेहतरीन गुणवत्ता के साथ करेगा। इसमें दर्शकों को दिलचस्प अनुभव मिलेगा, जिससे लाइव परफॉर्मेंस का जोश सीधे दर्शकों तक पहुँचेगा। इन अनुभव में सचमुच एक #ParadiseForAll (पैराडाइज फॉर ऑल) होगा, जो कॉन्सर्ट से कहीं बढ़कर होगा। सब्सक्राइबर्स को बैण्ड से जुड़ीं पर्दे के पीछे की खास बातें भी पता चलेंगी।

इस भागीदारी पर बात करते हुए, जियोस्टार-स्पोर्ट्स के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा, ‘‘डिज़्नी+ हॉटस्टार  की ओर से हमने भारत में होने वाले एंटरटेनमेंट तथा स्पोर्ट्स में क्रांति की है। हमने दर्शकों को बेजोड़ और दिलचस्प अनुभवों से बांधा है। हम लगातार अपने भागीदारों, विज्ञापनदाताओं एवं दर्शकों को महत्व प्रदान कर रहे हैं। कोल्डप्ले के साथ हमारी भागीदारी देशभर में दर्शकों के लिये अनूठे सांस्कृतिक अनुभव लेकर आने के लिये हमारी प्रतिबद्धता को दिखाती है। अपनी उन्नत टेक्नोलॉजी और बेमिसाल पहुँच का इस्तेमाल करते हुए हम यह विचार बदल रहे हैं कि प्रीमियम एंटरटेनमेन्ट सिर्फ खास लोगों के लिये ही हो सकता है। हम उसे सभी के लिये उपलब्ध करा रहे हैं और जश्न को पूरे देश के साथ साझा कर रहे हैं।’’

प्लेटफॉर्म की साझा घोषणा में बैण्ड के प्रमुख सिंगर क्रिस मार्टिन ने कहा, ‘‘भारत में हमारे सभी फैंस को नमस्ते। यह बताते हुए हम रोमांचित हैं कि 26 जनवरी को अहमदाबाद से हमारा शो डिज़्नी+ हॉटस्टार  पर स्ट्रीम होगा। आप इसे भारत में कहीं से भी देख सकेंगे। हमें उम्मीद है कि आप इसे जरूर देखेंगे और आपके खूबसूरत देश में आने पर हम बहुत रोमांचित हैं। आपके लिये बहुत सारा प्यार!’’ 

कोल्डप्ले का म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर दुनियाभर में मशहूर है। इसका अहमदाबाद परफॉर्मेंस बैण्ड की उस रिकॉर्ड-तोड़ यात्रा का हिस्सा है, जिसने लाइव म्यूजिक की दुनिया को एक नया आकार दिया है। यह टूर अब तक का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला रॉक टूर है और इसमें संगीत, संवहनीयता तथा रचनात्मकता का उत्सव होता है। 

डिज़्नी+ हॉटस्टार  लाइव  स्ट्रीमिंग  की असली क्षमता को सामने लाकर कायाकल्प करने वाले वैश्विक अनुभवों के गेटवेज के रूप में डिजिटल प्लेटफॉमर्स की भूमिका को नई परिभाषा देता है। ब्रैंड्स कई तरीकों से इस प्रभावशाली आयेजन का फायदा उठा सकते हैं, जैसे कि स्पॉन्सरशिप और शो से पहले प्रशंसकों के साथ विशेष जुड़ाव से लेकर कॉन्सर्ट के बाद की झलकियाँ, टिकट जीतने के मौके और खास अवसर। निजी और ज्यादा प्रभावी समाधान देने की क्षमता के साथ ब्रैंड्स अपनी ऑडियंस के साथ अधिक मजबूत एवं सार्थक जुड़ाव बना सकते हैं। संगीत की दिलचस्प शाम उन्हें यह मौका देगी।

इस लाइव स्ट्रीम की पेशकश दुनिया के टेक्नोलॉजी लीडर सिस्को के साथ मिलकर की जाएगी। 

कोल्डप्ले लाइव के साथ सिर्फ डिज़्नी+ हॉटस्टार पर 26 जनवरी, 2025 को उस दुनिया में आइये, जो #ParadiseForAll (पैराडाइज फॉर ऑल) है! मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »