NEW English Version

महाकुंभनगर स्थित सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की डिजिटल प्रदर्शनी में गणतंत्र दिवस पर उमड़ी अवलोकनार्थियों की भीड़

महाकुंभनगर स्थित सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की डिजिटल प्रदर्शनी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी के अवलोकन हेतु हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं एवं जनसामान्य ने प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद मंत्रालय के द्वारा क्रियान्वित की गयी प्रदर्शनी की भूरि भूरि प्रशंसा की। प्रदर्शनी मे स्थित डिजिटल सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेने के लिये लोगों में काफी उत्सुकता रही विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों में । डिजिटल सेल्फी प्वाइंट के साथ साथ प्रदर्शनी स्थल मे स्थित समुन्द्र मंथन के प्रतीकात्मतक स्टैच्यू की प्रशंसा श्रद्धालुओं द्वारा की जा रही है और वह उसके साथ सेल्फी भी ले रहे हैं। 

महाकुम्भ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं जन सामान्य के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा त्रिवेणी रोड स्थित परेड ग्राउण्ड में इस डिजिटल प्रदर्शनी का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक के लिये किया गया है। एकता का महाकुंभ में आयोजित इस प्रदर्शनी के माध्यम से भारत सरकार की विगत दस साल की उपलब्धियों, लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी लोगों को प्रदान की जा रही है। श्रद्धालुओं द्वारा इस डिजिटल प्रदर्शनी की सराहना करते हुए प्रदर्शनी को ज्ञानवर्धक और लाभप्रद बताया। 

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रदर्शनी शिविर में लगायी गयी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप की डिजिटल प्रदर्शनी एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार एवं प्रकाशन विभाग के स्टाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जानकारी प्राप्त की।

यहां यह उल्लेखनीय है कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से जन सामान्य को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, नमो ड्रोन दीदी, लखपति दीदी, वेव्स, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्याँजली, आत्म निर्भर भारत, स्किल इंडिया, एक भारत श्रेष्ठ भारत, प्रधान मंत्री उज्जवला योजना,  हर घर जल योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आज़ाद भारत के तीन नये कानून, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ साथ नारी सशक्तिकरण की योजनाओं तथा विभिन्न अन्य योजनाओं की जानकारी दर्शकों और जन सामान्य को मिल रही है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »