NEW English Version

प्योर ईवी ने लिथियम-आयन बैटरीज़ की उम्र दोगुनी करने के लिए बीई एनर्जी फ्रांस के साथ साझेदारी की

भारत की अग्रणी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी प्योर ईवी ने फ्रांस की प्रमुख क्लाइमेट टेक कंपनी बीई एनर्जी के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। यह भारत में अपनी तरह का पहला सहयोग है, जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

यह साझेदारी उन्नत लिथियम-आयन बैटरी पुनर्संवर्धन तकनीक (लिथियम-आयन बैटरी रिकंडीशनिंग टेक्नोलॉजी  ) को भारतीय बाजार में लाने पर केंद्रित है। इस पहल का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरियों की पुनः उपयोग क्षमता को बढ़ाना, उनकी स्थिरता में सुधार करना और डिकार्बोनाइजेशन (कार्बन उत्सर्जन में कमी) प्रयासों को मजबूती देना है। यह साझेदारी भारत के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षेत्र में पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक टिकाऊ और सुलभ बनाने में सहायक होगी।

बैटरी रिकंडीशनिंग में वैश्विक तौर पर अग्रणी बीई एनर्जी इस साझेदारी के साथ भारत में अपने कामकाज की शुरूआत करने जा रही है। इस सहयोग के बाद अब बीई एनर्जी के पेटेंटेड हाई-टेक उपकरणों को प्योर ईवी की पेटेंटेड बेट्रिक्सफैराडेTM तकनीक के साथ संयोजन में इस्तेमाल किया जाएगा। संयुक्त उद्देश्य भारत में लिथियम-आयन बैटरी रिकंडीशनिंग क्षेत्र में खुद को पहले प्योर प्लेयर के रूप में स्थापित करना है।

इस सहयोग से ईवी मालिकों के लिए दीर्घकालिक लागत बचत संभव होगी, क्योंकि रिकंडीशनिंग/कायाकल्प प्रक्रिया नई बैटरियों की आवश्यकता को कम करेगी, जिससे कुल लागत कम होगी। यह साझेदारी वाणिज्यिक बैंकों और एनबीएफसी के बैटरी जीवन चक्र को एक नई पहचान देने के लिए तैयार है, जिससे भारत के एक स्वच्छ, अधिक टिकाऊ मोबिलिटी ईको-सिस्टम में परिवर्तन में और तेजी आएगी। 

सहयोग पर टिप्पणी करते हुए, प्योर ईवी के फाउंडर और एमडी डॉ. निशांत डोंगरी ने कहा, “बीई एनर्जी के साथ हमारी साझेदारी प्योर ईवी के विजन के साथ पूरी तरह मेल खाती है। दरअसल हमारा विजन ऐसे इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करने का है, जो सस्टेनेबिलिटी में सबसे आगे हों और लोगों को उनके पैसे का पूरा मूल्य अदा करे। भारत में बीई एनर्जी के पहले भागीदार के रूप में, यह सहयोग हितधारकों, वित्तीय संस्थानों और समस्त उपयोगकर्ताओं के बीच इसके री-सेल वैल्यू से संबंधित विश्वास को कायम करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, और हम ईवी दोपहिया और ईएसएस बाजारों के भविष्य को एक नई पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हैं।” 

बीई एनर्जी के फाउंडर और ग्लोबल प्रेसिडेंट बर्ट्रेंड कॉस्टे ने कहा, “हम प्योर ईवी के साथ सहयोग करने और अपनी अत्याधुनिक बैटरी रिकंडीशनिंग तकनीक और उपकरण भारत में लाने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। यह साझेदारी ईवी सेगमेंट में सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देने और खराब हो चुकी बैटरियों और दोषपूर्ण बैटरियों को फिर से तैयार करके पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ऐसे कदमों से ही हम कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में योगदान कर सकते हैं।’’

प्योर ईवी और बीई एनर्जी दोनों ही सस्टेनेबिलिटी और इनोवेशन के लिए एक मजबूत प्रतिबद्धता रखते हैं। यह साझेदारी भारत की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के साथ मेल खाती है। साथ ही, ग्रीन टैक्नोलॉजी में आत्मनिर्भरता की दिशा में देश के प्रयास को मजबूत करती है। पहली सुविधा वित्त वर्ष 26 में करमनघाट आईडीए, हैदराबाद, तेलंगाना में चालू की जाएगी।

मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »