NEW English Version

संपत्ति कर जमा करने के लिए छूट का अंतिम मौका- नगर आयुक्त ने जनता की सहूलियत को देखते हुए लिया निर्णय-फ़रवरी के साप्ताहिक अवकाश को खुलेगा नगर निगम कैश काउंटर

करदाताओं को छूट का लाभ लेने की नगर आयुक्त ने की अपील

नगर निगम अलीगढ़ द्वारा सम्पत्ति कर जमा करने की जा रही छूट को देखते हुए नगर आयुक्त विनोद कुमार ने संपत्ति कर जमा करने के लिए दी जा रही छूट को देखते हुए फ़रवरी के साप्ताहिक अवकाश को भी नगर निगम हाउस टैक्स काउंटर को खोले रखने के आदेश जारी किए हैं।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि नगर आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार वर्तमान (वित्तीय वर्ष-2024-25) में सम्पत्ति कर ऑनलाइन भुगतान पर 10 प्रतिशत एवं कैश / चैक द्वारा भुगतान करने पर 08 प्रतिशत छूट 28.02.2025 तक देय है। उक्त को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 2 फ़रवरी 2025 साप्ताहिक अवकाश को समान्य दिवस के भाँति सम्पत्ति कर विभाग एवं कैश काउन्टर खुला रहेगा। कर विभाग से सम्बन्धित समस्त कर्मचारी समय से उपस्थित रहेंगे। कर निरीक्षक / कर एकत्रक अपने-अपने क्षेत्र में E-POS मशीन से वसूली करते हुए 3.00 बजे तक खजाने में धनराशि जमा कराया जाना सुनिश्चित करेंगे, जिससे कोई भी करदाता छूट के लाभ से वंचित न रहें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने कहा नगर निगम अलीगढ़ सम्मानित करदाताओं का सम्मान करता है छूट के इस अंतिम माह में ज्यादा से ज्यादा अपने संपत्ति कर को जमा करके छूट का लाभ उठाएं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »