JEE Main 2025 सेशन 1 स्कोरकार्ड जारी, ऐसे करें अपना रिजल्ट डाउनलोड!

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2025 सेशन 1 के स्कोरकार्ड आज जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे ऑफिशियल वेबसाइट — jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करने होंगे।

पेपर 1 (BE/BTech) का रिजल्ट जारी, पेपर 2 (BArch/BPlanning) का इंतजार

NTA ने JEE Main 2025 पेपर 1 (BE/BTech) के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जबकि पेपर 2 (BArch/BPlanning) के रिजल्ट की घोषणा बाद में की जाएगी।

रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स

  • ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “लेटेस्ट न्यूज” टैब पर क्लिक करें।
  • “JEE Main 2025 सेशन 1 रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा, उसे डाउनलोड कर लें।

100 स्कोर वाले टॉप स्टूडेंट्स की लिस्ट

इस साल 14 छात्रों ने 100 NTA स्कोर हासिल किया है! टॉप स्कोरर्स में राजस्थान के आयुष सिंघल, कर्नाटक के कुशाग्र गुप्ता, दिल्ली के दक्ष समेत अन्य छात्र शामिल हैं। पूरी लिस्ट देखें:

क्र. सं.आवेदन संख्याउम्मीदवार का नामपात्रता राज्य (12वीं कक्षा उत्तीर्ण/अपीयरिंग का राज्य)
1250310009213आयुष सिंघलराजस्थान
2250310034720कुशाग्र गुप्ताकर्नाटक
3250310133572दक्षदिल्ली (NCT)
4250310143408हर्ष झादिल्ली (NCT)
5250310150634रजित गुप्ताराजस्थान
6250310210195श्रेयस लोहियाउत्तर प्रदेश
7250310236696सक्षम जिंदलराजस्थान
8250310254844सौरवउत्तर प्रदेश
9250310299968विशद जैनमहाराष्ट्र
10250310312145अर्नव सिंहराजस्थान
11250310391420शिवेन विकास तोषनीवालगुजरात
12250310564942साई मनोग्ना गुथिकोंडाआंध्र प्रदेश
13250310569571ओम प्रकाश बेहेराराजस्थान
14250310746461बानी ब्रता माझीतेलंगाना

39 उम्मीदवारों का स्कोर नहीं किया गया जारी

NTA ने 39 उम्मीदवारों के स्कोर रोक दिए हैं, क्योंकि वे अनुचित साधनों (Unfair Means) के इस्तेमाल में पकड़े गए थे।

NTA स्कोर का मतलब क्या है?

  • NTA स्कोर पर्सेंटेज नहीं होता, बल्कि यह 100 से 0 के बीच एक स्केल पर दिया जाता है।
  • यह मल्टी-सेशन परीक्षा के सभी उम्मीदवारों के प्रदर्शन को सामान्यीकृत (Normalized) करने के बाद तैयार किया जाता है।

फाइनल आंसर की में बड़ा बदलाव!

NTA ने कल ही BE/BTech परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी की थी। इस साल 12 सवाल फाइनल आंसर की से हटा दिए गए हैं। JEE Main 2025 सेशन 1 परीक्षा 22 से 30 जनवरी के बीच आयोजित की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »