दिव्यांग प्रीमियर लीग की टीमें काशी पहुंचकर शुरू की अभ्यास

वाराणसी : जोश से भरपूर दिव्यांग प्रीमियर लीग की टीमें वाराणसी पहुंचने के बाद उत्साह के साथ अभ्यास शुरू किया सभी खिलाड़ी प्रीमियर लीग के मैच के लिए पिच के अनुसार अपना-अपना रणनीति बनाना जोर शोर से शुरू कर दिया। कल दोपहर 2:00 बजे दिव्यांग क्रिकेट प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ होगा।

ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव डॉ संजय चौरसिया ने खिलाड़ियों से कहा कि इस अनूठे आयोजन में आप सभी लोगों का हार्दिक स्वागत है तथा उन्हें अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ियों ने उन्हें उत्कृष्ट आयोजन के लिए धन्यवाद प्रदान किया।

ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिव्यांगबंधु डॉ उत्तम ओझा ने इस अवसर पर कहा कि दिव्यांग खिलाड़ी क्रिकेट में सामान्य क्रिकेट खिलाड़ियों की अपेक्षा कहीं अधिक जी जान से अभ्यास करते हैं तथा उनका प्रदर्शन अधिक रोमांचकारी होता है। यह प्रीमियम लीग दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए महाकुंभ के समान है।

आयोजन समिति के सीओई डॉ राजेश पाण्डेय ने कहा कि मैच की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। दिव्यांग क्रिकेट के इतिहास में काशी एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तत्पर है उन्होंने काशी वासियों से इसमें बढ़ चढ़कर उपस्थित होकर उत्साहवर्धन करने की अपील किया। आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी मनोवैज्ञानिक डॉ मनोज तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि खिलाड़ियों का प्रदर्शन न केवल उनके कठिन अभ्यास पर निर्भर करता है बल्कि मैच के दौरान उनके मानसिक स्थिति व आत्मविश्वास पर भी निर्भर करता है, धैर्य के साथ खेलने वाली टीम विजयी होती है। डॉ मनोज तिवारी 

Translate »