महाशिवरात्रि को लेकर महापौर ने जारी किया अलर्ट

महाशिवरात्रि पर कावड़ियों व श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए महापौर प्रशान्त सिंघल ने पिछले साल से इस साल साफ सफाई झाड़ू स्ट्रीट लाइट पैच वर्क के उम्दा इन्तिज़ाम तत्काल कराए जाने के लिए समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त विनोद कुमार से पिछले साल के मुकाबले इस साल उम्दा इंतजाम कराए जाने के लिए मोबाइल पर वार्ता की। नगर आयुक्त विनोद कुमार ने महापौर को पूर्ण रूप से आश्वास किया की गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी साफ सफाई पेयजल पथ प्रकाश और पैच वर्क के बेहतर इंतजाम कराए जाएंगे सभी अधीनस्थों को आदेशित कर दिया गया है और महाशिवरात्रि पर कावड़ियों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए 4 सेक्टर बनाए गए हैं। 

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया कि परंपरागत महाशिवरात्रि पर कावड़ियों व श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग पर पिछले तीन दिनों से नगर निगम द्वारा युद्ध स्तर पर व्यवस्थाओं को कराया जा रहा है। कावड़ियों के रूट के लिए 4 सेक्टर बनाये गए है हर सेक्टर में सेक्टर प्रभारी सहित 35 अधिकारी 20 कलस्टर प्रभारी सहित 1260 सफ़ाई कर्मचारी की तैनाती की गई है।

उन्होंने बताया कि इस यात्रा के महत्व को देखते हुए नगर निगम ने सभी व्यवस्थाओं को पूरी मेहनत से कराये जाने का प्रयास किया है और सभी सेवा शिविरों से कचरा उठाये जाने के लिए अतिरिक्त 50 टाटा टेम्पो टिपर लगाए गए है इसके साथ साथ इस यात्रा को जीरो इवेंट के रूप में कराये जाने के लिए सभी सेवा शिविर संचालकों से अनुरोध भी किया गया है।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा अलीगढ़ नगर निगम महाशिवरात्रि के पावन पर  सभी कावड़ियों और श्रद्धालुओं का स्वागत करता है महाशिवरात्रि पर व्यवस्थाओं को गत वर्ष की भांति उम्दा बनाने का प्रयास किया जा रहा है सभी के सहयोग और जन सहभागिता से इस पूरे पावन पर्व को जीरो वेस्ट बनाने का प्रयास रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »