NEW English Version

ट्राइफेड ने आदिवासी कारीगरों के कौशल संवर्धन और उनके व्यवसायों को आसान बनाने के लिए रूफटॉप के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

जनजातीय विपणन के लिए बी2सी से बी2बी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तहत भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास फेडरेशन लिमिटेड (ट्राइफेड) ने जनजातीय व्यवसायों को आसान बनाने के लिए रूफटॉप के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है। इसे आगे बढ़ाने के लिए, 24 फरवरी को नई दिल्ली में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए, जो बी2बी दृष्टिकोण के कार्यान्वयन और जनजातीय उत्पाद बाजार के संवर्द्धन को आसान बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम को दर्शाता है।

16 से 24 फरवरी 2025 तक दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में चल रहे प्रमुख कार्यक्रम ‘आदि महोत्सव’ के दौरान ट्राइफेड (टीआरआईएफईडी) के प्रबंध निदेशक श्री आशीष चटर्जी की मौजूदगी में इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। ट्राइफेड की उप महाप्रबंधक सुश्री प्रीति टोलिया और रूफटॉप के संस्थापक एवं सीईओ श्री कार्तिक गग्गर के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए और उसका आदान-प्रदान किया गया। इस समझौता ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य आदिवासी कारीगरों के कौशल संवर्धन में सहायता करना है।

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 16 फरवरी, 2025 को केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री श्री जुएल ओराम, जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री श्री दुर्गा दास उइके और संसद सदस्य सुश्री बांसुरी स्वराज की गरिमामयी उपस्थिति में इस महोत्सव का उद्घाटन किया था।

ट्राइफेड के बारे में:

  • ट्राइफेड भारत सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्रालय के अधीन एक संगठन है, जो जनजातीय उत्पादों के विपणन विकास के जरिये जनजातीय समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए समर्पित है।

रूफटॉप के बारे में:

  • रूफटॉप एक अभिनव प्लेटफार्म है, जो रचनात्मकता और सीखने को बढ़ावा देने के लिए वर्चुअल और भौतिक दोनों रूपों में कला संबंधी कार्यशालाएं और कार्यक्रम पेश करता है। यह प्लेटफार्म कला के प्रति उत्साही लोगों को विशेषज्ञ कलाकारों और शिक्षकों के साथ जोड़ता है और कला को सभी के लिए सुलभ कर देता है। रूफटॉप प्लेटफार्म आकर्षक, उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करता है, जो रचनात्मकता और व्यक्तिगत विकास को प्रेरित करती है और ये सभी कौशल स्तरों तथा पृष्ठभूमि के व्यक्तियों के लिए होती है।
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »