NEW English Version

रॉक्सफील्ड पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह

शिक्षा में नैतिक मूल्यों की स्थापना जरूरी: गर्ग

रोहिणी: सुखी परिवार फाउंडेशन के अध्यक्ष, पत्रकार एवं लेखक श्री ललित गर्ग ने कहा कि सशक्त भारत एवं विकसित भारत का निर्माण शिक्षा में नैतिक मूल्यों की स्थापना करके ही संभव है। श्री गर्ग रोहिणी के टेकनिया ऑडिटोरियम में आयोजित रॉक्सफील्ड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उक्त उद्गार व्यक्त किए। श्री गर्ग ने रॉक्सफील्ड पब्लिक स्कूल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह वास्तव में सराहनीय कदम है कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और जीवन मूल्यों को भी विद्यार्थियों को बताया जाए और इस क्षेत्र में श्री गजेंद्रजी के नेतृत्व में स्कूल बेहतरीन प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का भी यही उद्देश्य है कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों से भी जोड़ा जाए जिससे कि हमारा समाज मजबूत हो सके देश मजबूत हो सके। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि इस अवसर पर समाजसेवा, महिला उत्थान, एजुकेशन और पत्रकारिता के क्षेत्र में चार हस्तियों को रॉक्सफील्ड नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। रॉक्सफील्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन श्री गजेन्द्र कुमार ने स्कूल का परिचय देते हुए अतिथियों का स्वागत किया।

विशिष्ट अतिथि एनएनएस मीडिया ग्रुप के चेयरमैन श्री राजेश गुप्ता ने कहा की रॉक्सफील्ड पब्लिक स्कूल के पाठ्यक्रम के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की शिक्षा देकर एक सराहनीय कार्य कर रहा है। विशिष्ट अतिथि फाउंडेशन की डायरेक्टर एवं फाउंडर श्रीमती सीमा तोमर ने कहा कि रॉक्सफील्ड पब्लिक स्कूल की सबसे खास बात यह है कि यह मॉर्डन एजुकेशन के साथ-साथ बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति भी सजग बनाता है जो कि समाज और देश की नींव मजबूत करने के लिए बहुत जरूरी है। श्रीमती सीमा ने कहा कि गजेंद्रजी का यह केवल एक स्कूल नहीं है बल्कि एक मिशन है। स्वर्ण भारती पब्लिक स्कूल की अध्यक्ष सुश्री सीमा दलाल ने स्कूल के सभी स्टाफ और मैनेजमेंट को बधाई दी। उन्होंने स्कूल के सभी अभिभावकों को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि यह उनके बच्चों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है कि वह रॉक्सफील्ड पब्लिक स्कूल में एक बेहतरीन शिक्षा पद्धति से एजुकेशन प्राप्त कर रहे हैं।

समाजसेवा एवं आदिवासी क्षेत्रों में विकास कार्यों में अपनी भूमिका अदा करने के लिए वरिष्ठ स्तंभकार एवं लेखक श्री ललित गर्ग, बेसहारा और गरीब तबके की महिलाओं का मसीहा बनने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती वंदना ओबरॉय, पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए आज तक न्यूज चैनल से श्री राजेश खत्री एवं शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण अदा करने के लिए श्रीमती रीना सांगवान को रॉक्सफील्ड नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में जहां एक तरफ बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समा बांध दिया, वहीं दूसरी तरफ आए हुए  अतिथियों ने भी इस कार्यक्रम में शोभा बढ़ाई। शानदार कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति के हर रंग की छटा देखने को मिली, जहां एक तरफ हरियाणा, पंजाब और राजस्थान राज्यों के सांस्कृतिक नृत्य पर आधारित प्रस्तुति का वैभव देखने को मिला, वहीं देशभक्ति, प्रकृति और जंगल को बचाने का संदेश देती प्रस्तुति भी आयोजित की गई। इसके साथ माइथॉलजी पर आधारित कलकी अवतार से जुड़ी प्रस्तुति भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रही थी।

रॉक्सफील्ड पब्लिक स्कूल बवाना के वार्षिकोत्सव में अनेक गणमान्य हस्तियां उपस्थित रही, जिसमें  ग्रो हाई इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष श्री चिराग गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री हरिशंकर पाल, रोहिणी सेक्टर 17 स्थित मदर्स प्राइड स्कूल के अध्यक्ष श्री नितेश राणा, होली रे पब्लिक स्कूल की अध्यक्ष श्रीमती बबीता गुप्ता सहित भारी संख्या में रॉक्सफील्ड पब्लिक स्कूल बवाना के अभिभावक उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ परंपरागत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »