NEW English Version

अलीगढ़ की दिशा व दशा बदलने के लिए 126801.48 लाख का बजट हुआ पास

महापौर ने दोहराया संकल्प-शहर की दिशा व दशा बदलने के लिए सभी पार्षदों को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत-पार्षदों की समस्याओं पर कार्यवाही के लिए होगी हर माह बैठक

अलीगढ़: नगर निगम कार्यकारणी समिति के विशेष प्रस्ताव संख्या-1 द्वारा अनुमोदित नगर निगम के पुनरीक्षित बजट 2024-25 के लिए महापौर प्रशांत सिंघल की अध्यक्षता में आहुत बजट अधिवेशन में 126801.48 लाख के बजट पर महापौर प्रशांत सिंहल की अगुवाई वाले नगर निगम बोर्ड ने सर्व समिति से अपनी सहमति की मोहर लगा दी है। रविवार साप्ताहिक अवकाश के दिन जवाहर भवन में आहुत बजट के बोर्ड अधिवेशन परंपरागत राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ बोर्ड अधिवेशन में महापौर ने मिशन शक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला पार्षदों से उनकी जनहित समस्याओं को बताने के लिए कहा सबसे पहले पार्षद डॉक्टर शबाना असलम ने सुकमा कंपनी के 3 करोड़ 57 लाख के बिल भुगतान को लेकर अपने सवाल पूछे जिसमें उन्होंने सुकमा कंपनी द्वारा कितने कर्मचारी लगाए गए हैं कितने वाहन लगाए गए हैं और कितने वाहनों को किस पेट्रोल पंप के माध्यम से इंधन दिया जा रहा है,  पूछे गए सवाल के जवाब में सचिव सचिवालय सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने अधिवेशन में उत्तर दिया कि उक्त प्रकरण के परीक्षण के लिए पर्यवेक्षण समिति का गठन किया गया है समिति द्वारा पर्यवेक्षण के उपरांत संबंधित एजेंसी को भुगतान करने का निर्णय लिया जाएगा 3 करोड़ 57 लाख के सापेक्ष फर्म को कोई भुगतान वर्तमान स्थिति तक नहीं किया गया है।

महापौर प्रशांत सिंघल की अनुमति से प्रभारी लेखाधिकारी ने सदन के समक्ष नगर निगम वित्तीय वर्ष 2024- 25 का बजट पढ़ना शुरू किया नगर निगम के प्रभारी लेखाधिकारी भरत दुबे ने बोर्ड के विशेष अधिवेशन में नगर निगम का बजट रखते हुए बताया कि नगर निगम अलीगढ़ का बजट ( 2024-25) की स्थिति निम्नवत् होगी : 

  • दिनांक 01.04.2024 को प्रारम्भिक अवशेष ₹35072.83 लाख
  • बजट ( 2024-25) की अनुमानित प्रस्तावित आय  ₹91728.66 लाख

कुल योग: ₹126801.48 लाख

  • बजट ( 2024-25) का अनुमानित प्रस्तावित व्यय ₹112208.06
  • दिनांक 31.03.2025 को अनुमानित अन्तिम अवशेष  ₹14593.42

बोर्ड अधिवेशन में प्रभारी लेखाधिकारी भरत कुमार दुबे ने नगर निगम के 2024-25 के पुनरीक्षित बजट पर विस्तार से प्रस्तुत किया। प्रभारी लेखा अधिकारी ने पास हुए पुनरीक्षित बजट के संबंध में बताया कि 01 अप्रैल 2024 को प्रारंभिक अवशेष 35072.83 बजट 2024-25 की अनुमानित प्रस्तावित आय ₹ 91728.66 लाख कुल योग 126801.48 लाख का पास हुआ है। उन्होंने यह भी बताया  कि बजट 2024-25 का अनुमानित प्रस्तावित व्यय 112208.06 लाख सहित दिनांक 31 मार्च 2025 को अनुमानित अंतिम अवशेष 14593.42 लाख को सर्वसम्मति से पास किया गया है।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने अलीगढ़ की दिशा और दशा बदलने के लिए उक्त बजट धनराशि का सदुपयोग करते हुए विकास कार्यों को सभी पार्षद वार्डों में एकरूपता से करने की अपील की। उन्होंने खुले मंच से कहा पार्षदों की जनहित समस्याओं को जानने के लिए हर महीने बैठक आहूत की जाएगी।

बोर्ड बैठक मे माननीय पार्षदगण कुलदीप पाण्डेय पुष्पेंद्र कुमार जादौन अनिल कुमार सेंगर संजय पंडित शेरसिंह सैनी योगेश सिंघल  स्नेह सिंह बघेल राकेश ठाकुर दिनेश भारद्वाज मोहम्मद हाफ़िज नूर अब्बासी मुशरर्फ हुसैन मोहम्मद असलम शबाना असलम नूर अंशु अग्रवाल सुभाष चंद्र शर्मा  महावीर सिंह नसी अहमद आजाद सिंह अगन लाल बॉबी कुमार सुनील कुमार पवन कुमार नरेंद्र कुमार सैनी रेनू सैनी पुष्पा देवी हरिशंकर सुरेंद्र प्रताप सिंह निरंजन सिंह मनोज कुमार योगेंद्र पाल सिंह शाहीन राजबहादुर मुनमुन खां मोहम्मद आदील रिहाना नीलाफेर सबा खां अमरीन निशा उस्मान  खालिदा तबस्सुम हारून अब्दुल मुत्तलिब ओमवती सुमन देवी विमलेश सिंह पूनम रीनू सैनी रश्मि माहौर लाल सिंह पार्वती देवी वीनेश देवी राजकुमार दिनेश कुमार केला देवी विनोद कुमार करन कुमार सूरज माहौर हरिओम कुमार नीलम स्वर्ण लता हितेश कुमारी हिना सैफी आसिफ भूपेंद्र सिंह संजीव कुमार आमना बेगम छोटेलाल शर्मा आराधना मित्तल अफसाना  दीपू शर्मा गंगा जोशी मोहम्मद जीनस नदीम हरीश कुमार नसरीन आशीया मोहम्मद शाकिर नईम अहमद अब्दुल मुतलिब अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सचिव सचिवालय/सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चंद मुख्य नगर लेखा परीक्षक जंग बहादुर सिंह अधिशासी अभियंता बिजेन्द्र पाल सहायक अभियंता सिफ्ते हैदर कर निर्धारण पुष्पेंद्र सिंह अधिकारी आरपी सिंह नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना महामंत्री मानवेंद्र सिंह बघेल कर निरिक्षक बेचेन सिंह आरके कमल स्टेनो देशदीपक सतीश शर्मा मीडिया सहायक एहसान रब तरुण मोहन पाठक राजीव कुमार डॉ तरुण शर्मा आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »