NEW English Version

एक्सिस बैंक गिफ्ट सिटी आईएफएससी में अपनी इंटरनेशनल बैंकिंग यूनिट (आईबीयू) के माध्यम से एयरक्राफ्ट फाइनेंसिंग करने वाला पहला भारतीय बैंक बना

एयर इंडिया के साथ ऐतिहासिक डील, घरेलू एविएशन फाइनेंस समाधानों की दिशा में बड़ा कदम

नागपुर : देश में निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने गिफ्ट सिटी आईएफएससी में अपनी इंटरनेशनल बैंकिंग यूनिट (आईबीयू) के माध्यम से एयरक्राफ्ट फाइनेंसिंग ट्रांज़ैक्शन करने वाला पहला भारतीय बैंक बनने का गौरव हासिल किया है। यह ऐतिहासिक डील टाटा समूह की कंपनी एयर इंडिया की लीजिंग शाखा और पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एआई फ्लीट सर्विस (एआईएफएस) के लिए की गई। यह उपलब्धि भारत के एविएशन के फाइनेंसिं क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिस पर अब तक बहुराष्ट्रीय बैंकों का प्रभुत्व था। साथ ही, यह गिफ्ट सिटी को एयरक्राफ्ट  लीजिंग और फाइनेंसिंग के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाती है।

एक्सिस बैंक

इस डील के तहत 34 ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की खरीद के लिए दीर्घकालिक यूएस डॉलर लोन शामिल है, जिन्हें महाराष्ट्र के अमरावती में एयर इंडिया के आगामी पायलट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में तैनात किया जाएगा। यह केंद्र भारत के सबसे बड़े पायलट ट्रेनिंग हब्स में से एक बनने जा रहा है, जो देश के बढ़ते एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर में योगदान देगा।

इस लेनदेन के माध्यम से, एक्सिस बैंक भारतीय एयरलाइंस को घरेलू फंडिंग समाधानों तक पहुंच प्रदान करके एविएशन फाइनेंस ईकोसिस्टम को नया रूप दे रहा है और ग्लोबल एविएशन क्षेत्र में भारत की वित्तीय आत्मनिर्भरता को मजबूत कर रहा है।

गिफ्ट सिटी भारत का एयरक्राफ्ट फाइनेंसिंग हब बनकर उभर रहा है। यह पहली बार है कि भारत के बैंकिंग इतिहास में इस लेनदेन के सभी प्रमुख हितधारक, लेंडर, बॉरोअर, लॉ फर्म, फैसिलिटी एजेंट और सिक्योरिटी एजेंट, गिफ्ट सिटी की इकाइयां हैं। भारत सरकार गिफ्ट सिटी को वैश्विक एविएशन फाइनेंस केंद्रों के लिए एक रणनीतिक विकल्प के रूप में सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही है, और इस क्षेत्र में एक्सिस बैंक की अग्रणी भूमिका उस दृष्टि को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

राजीव आनंद, डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर, एक्सिस बैंक ने कहा, ‘एक्सिस बैंक में, हम भारत की दीर्घकालिक आर्थिक वृद्धि को सशक्त बनाने के लिए वित्तीय नवाचार की सीमाओं को आगे बढ़ाने में विश्वास रखते हैं। हमारी गिफ्ट सिटी आईबीयू टीम द्वारा पूरी की गई यह एयरक्राफ्ट फाइनेंसिंग डील भारत में एक मजबूत एविएशन फाइनेंस ईकोसिस्टम बनाने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है। आईएफएससी ईकोसिस्टम में अपनी उपस्थिति का लाभ उठाकर, हमारी गिफ्ट सिटी फ्रेंचाइजी ने घरेलू फाइनेंसिंग विकल्प प्रदान करने की क्षमता का प्रदर्शन किया है, जो ग्लोबल एविएशन परिदृश्य में भारत की स्थिति को मजबूत करता है। जैसे–जैसे भारत की एविएशन इंडस्ट्री  नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है, एक्सिस बैंक आत्मनिर्भर भारत की दृष्टि के अनुरूप विविध और खासतौर पर तैयार अनुकूलित वित्तीय समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।‘

संजय शर्मा, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, एयर इंडिया ने कहा, ‘एयर इंडिया ने पांच साल की परिवर्तन यात्रा विहान.एआई की शुरुआत की है, जिसके तहत 570 एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया गया है और इन एयरक्राफ्ट की फाइनेंसिंग के लिए गिफ्ट सिटी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 में, हमारी लीजिंग शाखा एआई फ्लीट सर्विस लिमिटेड (एआईएफएस ) ने 1 बिलियन यूएस डॉलर से अधिक की आठ फाइनेंस लीज डील्स को पूरा किया, जबकि हालिया लेनदेन उन शुरुआती ट्रांज़ैक्शनों में से एक है, जहां एक भारतीय बैंक को दीर्घकालिक यूएस डॉलर एयरक्राफ्ट फाइनेंसिंग में शामिल किया गया है। हमें यह देखकर खुशी हो रही है कि गिफ्ट सिटी और परिपक्व होने के साथ भारतीय एविएशन के बढ़ते कदमों के साथ एयरक्राफ्ट लीजिंग और फाइनेंसिंग विकल्प के रूप में उभर रहा है।‘

लेनदेन की प्रमुख बातें:

  • एयरक्राफ्ट डील फाइनेंस करने वाला पहला भारतीय बैंक – घरेलू एविएशन फाइनेंस में ऐतिहासिक कदम
  • भारत की एविएशन फाइनेंसिंग क्षमताओं को मजबूत करना – भारतीय बैंकों के लिए फ्लीट विस्तार आवश्यकताओं का समर्थन करने का मार्ग प्रशस्त करना
  • पायलट ट्रेनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को समर्थन – भारत की पायलट ट्रेनिंग क्षमता बढ़ाने के लिए 34 ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की फाइनेंसिंग
  • भारतीय एयरलाइंस को घरेलू फाइनेंसिंग विकल्प प्रदान करना
  • गिफ्ट सिटी की स्थिति को मजबूत करना – भारत को वैश्विक एविएशन फाइनेंस और लीजिंग हब के रूप में स्थापित करने में मील का पत्थर
  • ‘वन एक्सिस’ दृष्टिकोण – एक्सिस ट्रस्टी ने फैसिलिटी एजेंट और सिक्योरिटी ट्रस्टी के रूप में काम किया, जिससे यह एक्सिस समूह का एकीकृत वित्तीय समाधान बन गया।

भारत के एविएशन सेक्टर को अगले दशक में बेड़े के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए लगभग 30 बिलियन यूएस डॉलर की फंडिंग की आवश्यकता होगी। ऐतिहासिक रूप से, भारतीय एयरलाइंस एयरक्राफ्ट लोन के लिए बहुराष्ट्रीय बैंकों पर निर्भर रही है क्योंकि मजबूत घरेलू फाइनेंसिंग ढांचे की कमी थी। एक्सिस बैंक की इस क्षेत्र में एंट्री भारतीय कैरियर्स को अपने बेड़े के विस्तार की जरूरतों के लिए भारतीय बैंकिंग विशेषज्ञता का लाभ उठाने का नया रास्ता मिलेगा। 

भारत का एविएशन उद्योग तेजी से नई ऊंचाइयों को छू रहा है। एक्सिस बैंक ऐसे फाइनेंशियल सॉल्यूशन देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो देश की कंपनियों को सशक्त बनाते हैं और दुनियाभर में एविएशन सेक्टर में भारत की स्थिति को मजबूत करते हैं।मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »