NEW English Version

सीयू के राष्ट्रीय सम्मेलन में अद्वित सिंह बैस को किया गया सम्मानित

बिलासपुर गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय  में विधि संकाय द्वारा दो दिवसीय 7 एवं 8 मार्च को राष्ट्रीय सम्मिट आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय विश्वविद्यालय में अध्यनरत विधि अंतिम वर्ष के स्टूडेंट अद्वित सिंह बैस ने उल्लेखनीय प्रेजेंटेशन दिया। इस अवसर पर उन्होंने  राष्ट्रीय सम्मेलन में विधि संकाय में  परिवर्तन के दौर में मानवाधिकार, चुनौतियाँ और अवसर विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। अपने प्रेजेंटेशन में अद्वित सिंह बैस ने “भारत में हिरासत में मौत: एक कानूनी विश्लेषण”_ विषय पर शोध पत्र भी प्रस्तुत किया, जिसे विभिन्न राज्यों से आये प्रोफेसरों और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सराहा गया। विषय विशेषज्ञों द्वारा अद्वित सिंह बैस के शोध पत्र को विशेष रूप से प्रशंसा मिली।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट शोध पत्र लिखने पर सम्मानित करते हुए सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) आर. कृष्ण मुरली, प्रोफेसर, फैकल्टी ऑफ लॉ, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी ने शिरकत किया। कुलपति,प्रो. (डॉ.) अलोक कुमार चक्रवाल,कुलसचिव प्रो. (डॉ.) ए.एस. रानदिवे, विधि संकाय प्रमुख प्रो डॉ सुधांशु रंजन मोहपात्र सहित सम्मेलन में माननीय न्यायमूर्ति चंद्र भूषण बाजपेयी, सेवानिवृत्त न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरिधारी नायक, सेवानिवृत्त आईपीएस ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से प्रोफेसरों, शोधकर्ताओं और विद्वानों ने भाग लिया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »