अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से मिला नगर निगम को 11 करोड़ 86 संपत्ति कर

नगर निगम संपत्ति कर वसूली को बढ़ाने के लिए प्रयासरत नगर आयुक्त विनोद कुमार के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है पिछले दिनों अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के रजिस्टार और वीसी से मुलाकात कर नगर निगम के लगभग 24 करोड़ संपत्ति कर बकाया को जमा करने का अनुरोध नगर आयुक्त और अपर नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से मिलकर किया था।

नगर आयुक्त विनोद कुमार और अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव यादव को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने पूर्ण रूप से आश्वस्त किया था कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी नगर निगम संपत्ति कर बकाया को जल्द से जल्द जमा करने का प्रयास करेगी। नगर निगम अलीगढ़ के 24 करोड़ संपत्ति कर बकाया के सापेक्ष अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी द्वारा पिछले दिनों चार करोड़ और सोमवार को 7 करोड़ 86 लाख सहित कुल 11 करोड़ 86 लाख संपत्ति कर को नगर निगम में जमा कर दिया है इसके लिए नगर आयुक्त और अपन नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का आभार व्यक्त किया है।

Translate »