नवा मोड़ के पिछले एपिसोड में एक चौंकाने वाला खुलासा होता है जब मायरा को पता चलता है कि जोकर के भेष के पीछे रिद्धि का हाथ था। ये सब देखकर मायरा गुस्सा हो जाती है और रिद्धि को सबके सामने बेइज्जत करती है।

कहानी का अगला सच आज तब सामने आएगा जब अंगद बेहोश होकर ऋद्धि की बाहों में गिर जाता है और ऋद्धि उसे बचाने की कोशिश करती है। कहानी में आज एक नया खुलासा होगा जब सभी को पता चलेगा कि अंगद ने जो मिठाई खाई थी उसमें मूंगफली थी, जिससे उसकी तबियत खराब हो गई थी।
क्या रिद्धि ने जानबूझकर अंगद को बीमार किया? क्या रिद्धि अंगद की जान बचा पाएगी? “नवा मोड़” हर सोमवार-शनिवार शाम 7:00 बजे, केवल जी पंजाबी पर!