होली से पहले रिकॉर्ड संपत्ति कर वसूली की मिली नगर निगम को सौगात

नगर निगम संपत्ति कर वसूली को बढ़ाने के लिए प्रयासरत नगर आयुक्त विनोद कुमार के निरंतर प्रयासों से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने नगर निगम के 27 करोड़ 25 लाख 21 हजार 4 सौ 75 रुपये संपत्ति कर को पूरा जमा कर दिया है और अब नगर निगम का अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के ऊपर कोई संपत्ति कर बकाया नहीं है।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर और रजिस्टार का आभार व्यक्त करते हुए कहा अलीगढ़ नगर निगम की आय का प्रमुख स्रोत नगर निगम संपत्ति कर है अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी द्वारा नगर निगम संपत्ति कर को जमा कर एक सराहनीय पहल की गई है जिसके लिए नगर निगम अलीगढ़ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का शुक्रगुजार है।

उन्होंने बताया अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी पर नगर निगम का संपत्ति कर ₹272521475.00 था जिसमे पूर्व मे ₹48714906.00 जमा हो चुके थे 2 दिन पूर्व अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने ₹78650507.00 नगर निगम कोष में जमा किए थे और होली से पहले आज  ₹145156061.00 संपत्ति कर को नगर निगम में जमा कर दिया है इस पर इस प्रकार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने अपने ऊपर बकाया नगर निगम के पूरे संपत्ति कर को जमा कर दिया है वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी पर कोई बकाया संपत्ति कर नहीं है निश्चित रूप से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी द्वारा एक बड़ी धनराशि को नगर निगम में जमा किया गया है इससे विकास कार्यों को गति मिलेगी।

पिछले दिनों अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के रजिस्टार और वीसी से मुलाकात कर नगर निगम के लगभग 24 करोड़ संपत्ति कर बकाया को जमा करने का अनुरोध नगर आयुक्त विनोद कुमार और अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से मिलकर किया था।

नगर आयुक्त विनोद कुमार और अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से नगर निगम संपत्ति कर वसूली में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए राजस्व निरीक्षक मोहज्जीब सहित सभी वसूली टीम की हौसला अफ़ज़ाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »