NEW English Version

गहन मंथन व चर्चा के बाद कार्यकारणी ने वित्तीय 2025-26 के मूल बजट ₹ 145008.33 लाख को दी हरी झंडी

शनिवार को नगर निगम मूल बजट (वित्तीय वर्ष-2025-26) कार्यकारिणी बैठक महापौर प्रशांत सिंघल की अध्यक्षता में जवाहर भवन सभागार में आयोजित की गई। बजट कार्यकारिणी के सदस्य कार्यकारणी में सदस्य/उपसभापति दिनेश जादौन,अनिल सेंगर,योगेश सिंघल, असलम नूर, आसिफ, करन माहौर, निरंजन सिंह मो. हफ़ीज़ अब्बासी, मो.शाकिर, रीनू सैनी, मो. गुलजार, मुशर्रफ हुसैन महजर ने नगर निगम के बजट पर गहन मंथन और विस्तार से चर्चा करते हुए प्रत्येक मद में आय को बढ़ाने की सुझाव के साथ ₹145008.33 लाख को सर्वसम्मति से पारित कर अपनी सहमति की मोहर लगायी।

बजट कार्यकारणी में प्रभारी लेखाधिकारी भरत कुमार दुबे ने नगर निगम के 2025-26 के मूल बजट पर विस्तार से प्रस्तुत किया। लेखा अधिकारी ने पास हुए मूल बजट के संबंध में बताया कि 01 अप्रैल 2025 को प्रारंभिक अवशेष  ₹41597.74 बजट 2025-26 की अनुमानित प्रस्तावित आय ₹103410.59 कुल योग ₹145008.33 पास हुआ है उन्होंने यह भी बताया  कि बजट 2025-26 का अनुमानित प्रस्तावित व्यय ₹128461.43 सहित दिनांक 31 मार्च 2026 को अनुमानित अंतिम अवशेष ₹16546.90 को सर्वसम्मति से पास किया गया है।

कार्यकारणी बैठक में हाफ़िज़ अब्बासी सहित अन्य सदस्यों ने पिछले साल 20 टन क्रय की गई क्लोरीन का विवरण उपलब्ध कराने, क्लोरीन का दुरुपयोग होने, क्लोरीन उपयोग में लापरवाही बरतने, जेई की खराब कार्यशैली, शहर को साफ पेयजलापूर्ति उपलब्ध न होने, मोटर ख़रीद में शिथिलता बरतने, किन किन वार्ड में ट्यूबवैल पर कब कब क्लोरीन डाली गई, सहायक अभियंता जल की लापरवाही जेई जलकल पर कोई नियंत्रण न होने, बिना पार्षद की संस्तुति के लीकेज मरम्मत की जाती है, जैसे मुददे पर हंगामा किया महापौर ने पार्षदों को अक्टूबर 2024 में क्रय की गई क्लोरीन की जांच व पिछले 1 साल से क्लोरीन के उपयोग की जांच के लिए कार्यकारणी सदस्यों के नेतृत्व में समिति गठन करने के साथ साथ प्रतिदिन जलकल विभाग के कार्यो हैडपम्प मरम्मत, रिबोर, लीकेज मरम्मत की प्रतिदिन ऑनलाइन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुशर्रफ हुसैन ने जन्म मृत्यु पंजीकरण व्यवस्था में अनियमितता, ईद पर सफ़ाई व्यवस्था, कर्बला के पास कचरा होने,ईदगाह पर सफाई व्यवस्था ठीक नही होने, कर्बला में हाई मास लाइट ख़राब होने की समस्या बतायी। अनिल सेंगर ने सीएम ग्रिड के अंतर्गत किये जा रहे निर्माण कार्यो की प्रगति को सभी कार्यकारणी सदस्यों को उपलब्ध कराये जाने का सुझाव दिया। असलम नूर ने ईद को देखते हुए सभी लाइट को ठीक करने व पार्षदों के प्रस्ताव व समस्या को प्राथमिकता पर लेने का सुझाव दिया। पार्षद हाफ़िज़ अब्बासी ने एक ही निर्णय कार्य का बार ई टैंडर पुनः ई टेंडर होने ठेकेदारों की ईएमडी वापसी में 3-3 महीने से अधिक समय लगने जैसे विषय को कार्यकारणी बैठक में रखा।

महापौर ने लीकेज मरम्मत की सूचना स्थानीय पार्षद को देने के निर्देश दिए महापौर ने पूरे साल का क्लोरीनेशन व ओवर हेड टैंक की सफाई का पूर्ण डाटा 4 अप्रैल को प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। नगर निगम की आय बढ़ाये जाने के लिए पार्षदों के साथ बैठक आहूत की जाए

कार्यकारणी बैठक में सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष की अगुवाई में अनेकों सफाई कर्मचारियों ने जवाहर भवन सभागार में आकर स्थाई सफाई कर्मचारियों सुपरवाइजर का ग़ैर वार्ड में स्थानांतरण करने पर विरोध प्रदर्शन करते हुए महापौर व नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया।

कार्यकारणी ने मूल बजट में विज्ञापन मद को बढ़ाने के साथ साथ नगर निगम की आय के स्रोतों में व्रद्धि करने के साथ साथ प्रत्येक मद में आय को बढ़ाने का सुझाव दिया गया। बैठक में उप सभापति दिनेश जादौन ने सवाल किया- क्यों 4 साल से विज्ञापन क़ा ठेका एक व्यक्ति पर है? महापौर ने बजट पर आय बढ़ाने के लिए 20 या 22 अप्रेल की बैठक करने के निर्देश दिए। पार्षद करन माहौर  ने सीवर के काम या अन्य किसी सड़क निर्माण कार्य पर रोड कटिंग पर विभाग से जुर्माना वसूल करने का सुझाव दिया। मो शाकिर ने एयरटेल जिओ  अडानी आदि कितनी फर्मो ने कितनी बार रोड कटिंग की कितना पैसा जमा कराया-रोड कटिंग को बढ़ाया जाए।

बैठक में मंचासीन महापौर प्रशांत सिंघल नगर आयुक्त विनोद कुमार अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सचिव सचिवालय वीर सिंह उपसभापति दिनेश जादौन कार्यकारिणी सदस्य अनिल सेंगर,योगेश सिंघल,असलम नूर,आसिफ,करन माहौर,निरंजन सिंह मो. हफ़ीज़ अब्बासी,मो.शाकिर,रीनू सैनी,मो. गुलजार,मुशर्रफ हुसैन महजर मुख्य अभियंता सुरेश चंद मुख्य नगर लेखा परीक्षक जंग बहादुर सहायक लेखाधिकारी भारत दुबे कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह पशु कल्याण अधिकारी राजेश गुप्ता अधिशासी अभियंता बिजेंद्र पाल सहायक अभियंता पुष्पेंद्र सिंह प्रभारी लाइट रोहित पांडेय नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना स्टोनो देश दीपक सतीश शर्मा मीडिया सहायक एहसान रब तरुण पाठक राजीव कुमार डॉ तरुण शर्मा मुकुल शर्मा आदि मौजूद थे।

कार्यकारिणी के पश्चात महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा अलीगढ़ के इतिहास में इस बोर्ड का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा और इस बोर्ड के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को शहरवासी हमेशा याद करेंगे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »