NEW English Version

चैत्र नवरात्र में होंगे चाक चौबंद इंतजाम

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर नगरीय क्षेत्र में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था और धार्मिक स्थलों के पास लाइटिंग की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नगर आयुक्त विनोद कुमार के निर्देश पर नगर निगम अलीगढ़ द्वारा विशेष सफाई अभियान व लाइटिंग अभियान शुरू किया गया है।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया कि जगतजननी मां दुर्गा के नवरात्र पर्व में नगर के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिरों एवं देवालयों के आसपास विशेष साफ सफाई कराई जा रही है चैत्र नवरात्रि पर्व की व्यवस्थाओ के तहत नगर के विभिन्न मंदिरों माँ चामुंडा देवी,नौदेवी मंदिर नौरंगाबाद,खटीकन चौराहा, हाथरस अड्डा,शनीचरी पेंठ,रामघाट रोड,अचल ताल,पथवारी मंदिर के आसपास, विशेष सफाई का अभियान चलाया गया। नवरात्र के मद्देनजर मंदिरों के इर्द-गिर्द साफ सफाई को देखते हुए  मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है आज अभियान के पहले दिन मुख्य मार्गों पर झाड़ू व मंदिरों के रास्ते पर चूना डाला गया है।

उन्होंने कहा चैत्र नवरात्रि को दृष्टिगत रखते हुए विशेष सफाई अभियान के लिए 4 सेक्टर प्रभारी 35 कर्मचारी 450 सफाई कर्मचारियों की 60 क्विक रिस्पांस टीम बनाई गई है जो विशेष रूप से धार्मिक स्थलों प्रमुख बाजार और मुख्य-मुक्त सड़कों पर सफाई की व्यवस्था पर निगरानी रखेगी इसके साथ-साथ रात्रि में धार्मिक स्थलों के पास प्रकाश व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए 10 क्विक एक्शन टीम  सभी पार्षद वार्ड में भेजी गई।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »