NEW English Version

यूपी में जारी है, एमपी की बारी है नारे के साथ अपना दल (एस) का संगठन विस्तार पर जोर

इंदौर: हाल ही में अपना दल (एस) की मध्य प्रदेश इकाई की एक अहम बैठक संपन्न हुई। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देशानुसार यह बैठक राष्ट्रीय महासचिव (युवा मंच) डॉ. अखिलेश पटेल के मार्गदर्शन और राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के प्रमुख सदस्य एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। जहाँ हजारों की संख्या में नए सदस्यों को सदस्यता दिलाई गई, तथा एक जोनल कार्यालय का भी शुभारम्भ किया गया। 

बैठक के दौरान डॉ. अखिलेश पटेल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि, “प्रदेश में अपना दल (एस) को दूसरे नंबर का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने के लिए हमें संगठित प्रयास करने होंगे।” उन्होंने उत्तर प्रदेश में पार्टी की मजबूती का हवाला देते हुए ‘यूपी में जारी है, एमपी की बारी है’ का नारा दिया, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

इसी कड़ी में, डॉ. अतुल मलिकराम ने दलित, पिछड़े और कमजोर वर्ग की आवाज को बुलंद करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि, “अपना दल (एस) समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और संगठन को मजबूत करने के लिए हम सबको एकजुट होकर काम करना होगा।”

बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी से बालकृष्ण गौर, राजेश्वर मिश्रा, मंचित लिखितकर, अनिल सोनी, कैलाश गवांडे, वंदना नामदेव, मुकेश मराठा, एस. आर. नागले, हरीश तलरेजा, यश कुमार, मुस्कान सिंह, रोहित चंदेल व इकबाल पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। वहीं, जिला कार्यकारिणी से मुकेश जाट, त्रिलोकी सिंह, बबलू यादव, राजेश कुमार पाल, मनीष सिंह राजपूत, धनीराम केवट, मनीष सिरवरिया, महेश सिंह समेत कई जिला पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

बैठक में मुख्य रूप से संगठन विस्तार, आगामी रणनीतियों और जनसंपर्क अभियान पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस आयोजन ने कार्यकर्ताओं को नई दिशा देने का कार्य किया, जिससे मध्य प्रदेश में पार्टी के विस्तार की संभावनाएं और प्रबल हो गई हैं।

मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »