NEW English Version

छर्रा अड्डा नए पंपिंग स्टेशन की धीमी रफ्तार पर भड़के नगर आयुक्त

बीते 72 घंटे के अंतराल में नगर आयुक्त विनोद कुमार ने तीसरी बार छर्रा अड्डा पुल के नीचे सीएनडीएस द्वारा बनाए जा रहे छर्रा अड्डा पंपिंग स्टेशन निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन किया। मौके पर निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार और कम लेबर देखकर नगर आयुक्त ने सीएनडीएस के तकनीकी टीम व ठेकेदार की जमकर क्लास लगाई। नगर आयुक्त ने कहा इस प्रोजेक्ट की गंभीरता को समझें आने वाले समय में अगर यह प्रोजेक्ट कंप्लीट नहीं होता है तो इसके परिणाम गंभीर होंगे प्रोजेक्ट में दिन-रात काम करने की जरूरत है अगले 2 महीने में इस प्रोजेक्ट को कंप्लीट करना सीएनडीएस की जिम्मेदारी है।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को इस प्रोजेक्ट में मात्र 8 लेबर कर्मचारी काम करते हुए मिले जिस पर  नाराजगी जताई सीएनडीएस की तकनीकी टीम और ठेकेदार को बुलाकर पिछले तीन दिनों में किए गए कार्य के बारे में पूछा तो संतोषजनक उत्तर नहीं मिला मौके पर नगर आयुक्त ने जेसीबी अपने सामने लगवाकर सम्पवेल के लिए गड्ढा खुदाई का काम शुरू कराया। नगर आयुक्त ने कहा इस प्रोजेक्ट की निगरानी 24 घंटे की जाएगी हर 3 घंटे के अंतराल में किये गए निर्माण कार्य की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मॉनिटरिंग की जाएगी।

नगर आयुक्त ने जलकल प्रांगण का निरीक्षण किया जलकर प्रांगण में आने वाले समय में नगर आयुक्त ने बैटरी चलित वाहनों के लिए सोलर पैनल युक्त चार्जिंग स्टेशन के लिए भूमि चिन्हांकन किया ।  नगर आयुक्त ने जलकल विभाग नए पेयजल कनेक्शन के बारे में अवर अभियंता जल नरेंद्र कुमार से जानकारी ली नगर आयुक्त ने नए कनेक्शन के लिए ठेकेदारों की मनमानी पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने रनिंग मीटर के अनुसार नई पेयजल कनेक्शन हेतु ठेकेदारों की दरे निर्धारित करते हुए पूर्ण विवरण के साथ दरो एवं पंजीकृत ठेकेदारों के विवरण को जलकल विभाग में चस्पा करने के लिए कहा ताकि आम नागरिक निर्धारित दरों के अनुसार पेयजल कनेक्शन करवा सके और ठेकेदारों की मनमानी रुक सके।

नगर आयुक्त ने कहा

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया कि छर्रा अड्डा पंपिंग स्टेशन के निर्माण कार्य की 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है तकनीकी टीम और प्रतिदिन किया जा रहे कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हर 3 घंटे में किये जा रहे कार्यों का निगरानी करेगी।

सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह सहायक अभियंता सिब्ते हैदर पुष्पेंद्र सिंह नाज़िर संजय सक्सेना स्टेनो देश दीपक मीडिया सहायक अहसान रब अर्बन कम्पनी प्लांट हेड एहसान सेफी साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »