NEW English Version

तपती दोपहरी में चाय की चुस्की पर सीएम ग्रिड की सड़कों पर नगर आयुक्त ने की चर्चा

सीएम ग्रिड  सड़कों के निरीक्षण करने रामघट रोड पहुंचे नगर आयुक्त विनोद कुमार को तपती धूप में चाय की बिक्री करते हुए एक पथ विक्रेता मिले। नगर आयुक्त ने उनसे चाय के रोजगार के बारे में पूछा सुबह से बिक्री नहीं होने के बारे में चाय विक्रेता ने बताया तो सहज नगर आयुक्त ने तत्काल 20 चाय बनाने के लिए कहा।

मौके पर मौजूद नगर आयुक्त के साथ नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को नगर आयुक्त ने चाय विक्रेता से चाय व पारले-जी बिस्कुट खरीद कर पिलवाई नगर आयुक्त ने चाय विक्रेता का आभार व्यक्त किया और ढाई सौ रुपए का भुगतान करते हुए नगर आयुक्त ने कहा कचरा हमेशा कच्चे दान में डालें कूड़ेदान जरूर रखा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »