मुख्यमंत्री डैश बोर्ड उत्तर प्रदेश की हाउस टैक्स/वाटर टैक्स कनेक्शन वर्सेस टारगेट कैटेगरी की मार्च की रैंकिंग में अलीगढ़ नगर निगम आया पहले पायेदान पर

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड उत्तर प्रदेश द्वारा हाउस टैक्स/वाटर टैक्स कनेक्शन वर्सेस टारगेट कैटेगरी जारी रैंकिंग में अलीगढ़ नगर निगम ने प्रदेश में पहले स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि नगर निगम की कुशल और प्रभावी कार्यशैली व रिकॉड वसूली का परिणाम है।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया कि मार्च की जारी रैंकिंग में 162.84% के साथ अलीगढ़ प्रथम 144.74% के साथ लखनऊ दूसरे, 127.40% के साथ बरेली तीसरे स्थान पर, 121.16% के साथ शाहजहांपुर चौथे व 119.20% के साथ आगरा पाचवें स्थान पर आया है।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने इस अवसर पर अलीगढ़ नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को हृदय से बधाई देते हुए कहा रिकॉर्ड वसूली  मेहनत और समर्पण ने नगर निगम को इस ऊंचाई पर पहुंचाया है।

नगर आयुक्त ने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे कई कारक हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख हैं जिसमे प्रमुख रूप से:

  • कुशल प्रशासन: अलीगढ़ नगर निगम के अधिकारियों ने अपनी कुशल प्रशासनिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया है।
  • प्रभावी सेवाएं: नगर निगम ने अपने नागरिकों को प्रभावी और तेजी से सेवाएं प्रदान की हैं।
  • रिकॉर्ड वसूली: नगर निगम अलीगढ़ ने इस वित्तीय वर्ष में 162.84% की रिकॉर्ड वसूली की है इसकी वजह से प्रदेश में अलीगढ़ नंबर वन cm डैश बोर्ड रैंकिंग में आया है

महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा निश्चित रूप से इस उपलब्धि के लिए शहर के सम्मानित करदाता बधाई के पात्र है जिन्होंने नगर निगम संपत्ति कर को जमा कर अलीगढ़ का नाम प्रदेश में रोशन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।महापौर ने कहा निश्चित रूप से अलीगढ़ के करदाताओं द्वारा रिकॉर्ड संपत्ति कर जमा करने से अलीगढ़ में विकास कार्यों और नागरिक जन सुविधाओं को प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »