NEW English Version

साफ हुआ नाला-फिर मिला ओवर फ्लो देख नगर आयुक्त हुये नाराज़

वीवीआईपी कार्यक्रमानुसार माननीय श्री मोहन भागवत जी, मुख्य सर संघ संचालक, राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का दिनांक 17 अप्रैल से 21 अप्रैल, 2025 तक नगरीय क्षेत्र-अलीगढ़ के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुये नगर निगम ने पुख्ता इंतिजाम करना शुरू कर दिये है। नगर आयुक्त विनोद कुमार ने स्वयं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अपने हाथों में ली है नगर आयुक्त ने बीते 48 घंटो में वीवीआईपी आगमन को देखते हुये कार्यक्रम स्थल, निर्धारित रूट पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुये अपने सभी अधीनस्थों को 17 से 21 अप्रैल तक मुख्यालय में रहने की नसीहत दी है साथ ही साथ नगर आयुक्त ने व्यवस्थाओं में वीवीआईपी मूवमेंट के समय सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर सीधे ठोस कार्यवाई करने की भी चेतावनी दी है।

नगर आयुक्त ने बताया कि वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुये नगर आयुक्त ने नगर निगम व्यवस्थाओं पर निगरानी रखने के लिये 04 सेक्टर बनाये है हर सेक्टर में एक वरिष्ठ अधिकारी को सेक्टर प्रभारी तथा हर सेक्टर में 10 अधिकारियों सहित 850 सफाई कर्मचारियों की अलग अलग टीमों को तैनात किया गया है। आवारा पशुओं की रोकथाम के लिये 17 से 21 तक आवारा पशुओं के विचरण को प्रतिबंधित कर दिया गया है यदि कोई पशुपालक अपना पशु खुले में छोड़ता है तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ साथ नगर निगम ने 17 से 21 अप्रैल तक नगर निगम के कंट्रोल रूम 1533 को राउण्ड दॉ क्लॉक एक्टिव कर दिया है साथ ही इसकी निगरानी के लिए राउंड दा क्लॉक 3 नोडल अधिकारी को तैनात किया गया है जो शिफ्ट वाइज़ इसकी निगरानी करेंगे।

गुरूवार को सुबह निरीक्षण पर निकले नगर आयुक्त मथुरा बाईपास नाले की सफाई को देखकर खासें नाराज़ हुये मौके पर नगर आयुक्त ने इस नाले की सफाई के बारे में जानकारी की तो पता चला पिछले माह निर्माण विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से इस नाले का साफ कराया गया तथा साफ होने के बाद भी नाले में गंदगी कचरा ऐसे पड़ा था जैसे नाला साफ न हुआ हो इस पर नगर आयुक्त ने नाराज़गी अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार को जताते हुये सम्बन्धित ठेकेदार के भुगतान पर संतोषजनक काम नहीं होने तक रोक लगाने के लिये कहा।

रसलगंज और तस्वीर महल चौराहे पर अवैध वैन्डर्स के खड़े होने पर नगर आयुक्त ने तत्काल अतिक्रमण प्रभाारी उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह को इन दोनों जगहों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने के लिये कहा। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को वीवीआईपी आगमन स्थल, कार्यक्रम स्थल क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था के लिये उत्तरदायी एंजेसी सुखमा के सफाई कर्मचारियों की अनुपस्थिति मिली जिस पर नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को सम्बन्धित एंजेसी को नोटिस दिये जाने के निर्देश दिये।

नगर आयुक्त ने क्या कहा

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया कि वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुये महानगर में नगर निगम अलीगढ़ के स्तर से की जाने वाली व्यवस्थाओं को उच्च कोटि से प्रभावी बनाये जाने के लिये 04 सेक्टर बनाये गये है हर सेक्टर में पर्यवेक्षणीय/नोडल अधिकारियों की तैनाती की गयी है सभी नोडल अधिकारी व उनके सहयोग हेतु तैनात अधिकारी/कार्मिकों के साथ अपने-अपने सेक्टर का निरन्तर भ्रमण कर, जिला प्रशासन से संमन्वय व तैनात रहते हुये साफ-सफाई, जल निकासी, पथ प्रकाश, अतिक्रमण व नाला सफाई आदि कार्यो को करायेगें इसके साथ साथ उक्त अवधि में सभी अधीनस्थों को मुख्यालय से बाहर जाने पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है।

निरीक्षण में ये साथ थे

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, तहसीलदार विनय राय मीडिया सहायक अहसान रब, स्टेनो देशदीपक।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »