NEW English Version

विधायक धरमलाल कौशिक ने सुरेश सिंह बैस का किया सम्मान

बिलासपुर। श्री श्री सोलापुरी माता पूजा उत्सव कमेटी के तत्वावधान में नगर के साहित्यकार सुरेश सिंह बैस का सम्मान किया गया। विदित हो कि सिरगिट्टी शुभम विहार में सोलापुरी माता उत्सव समारोह के आठवें दिवस को क्षेत्रीय विधायक धरमलाल कौशिक के मुख्य अतिथ्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।

इस अवसर पर साहित्यकार सुरेश सिंह बैस के साहित्य के क्षेत्र किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धरमलाल कौशिक ने  स्मृतिचिन्ह एवं माता सोलापुरी के जयकारे वाले दुपट्टे को पहनाकर सम्मान किया। इसके पूर्व श्री बैस को साहित्य क्षेत्र  एवं सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य के लिए  कई अवसरों पर सम्मानित किया जा चुका है। नेपाल के शब्द प्रतिभा बहु क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन व विचार क्रांति साहित्य सेवा संस्थान सिंगरौली सहित इन्होंने अब तक तीस से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान हासिल किए हैं।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद व्ही रामा राव, श्री श्री माता सोलापुरी पूजा समिति के अध्यक्ष यू मुरली राव, कमलेश लव्हात्रे सहित काफी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »