अवैध प्रचार सामग्री को हटाने के लिए नगर निगम ने चलाया अभियान

शासन के दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत अनुश्रवण कराते हुए नगर आयुक्त विनोद कुमार के निर्देश पर दो दिवसीय अवैध प्रचार सामग्री को हटाने का अभियान नगर निगम द्वारा युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। अभियान की अगुवाई सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह कर रहे है दो दिवसीय अभियान के तहत अलीगढ़ नगर निगम ने स्मार्ट रोड दीवानी कचहरी रामघाट रोड आगरा रोड सेंटर पॉइंट रेलवे रोड सहित शहर की प्रमुख सड़क और चौराहा से अवैध प्रचार सामग्री के अंतर्गत होर्डिंग बैनर पोस्टर को हटाया गया है।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा शहर की सुंदरता को बनाए रखने के लिए सभी को एक साथ मिलकर नगर निगम का सहयोग करना चाहिए जिस तरह सड़क पर कचरे को फेंकने से शहर की स्वच्छता खराब होती है तो वहीं अवैध प्रचार सामाग्री से शहर की सुंदरता भी खराब होती है शहर की सुंदरता को बनाए रखने के लिए नगर निगम का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »