NEW English Version

महापौर ने दिलाई नवनिर्वाचित सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को शपथ

अलीगढ़ नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप भंडारी और महामंत्री सुनील टुंडा को महापौर प्रशांत सिंघल ने पद एवं नगर निगम हित में कार्य करने की शपथ दिलायी। कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में आयोजित भव्य शपथ समारोह में हाथरस सांसद अनूप बाल्मीकि कोल विधायक अनिल पाराशर महापौर प्रशांत सिंघल अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने नवनिर्वाचत अध्यक्ष व महामंत्री को बधाई देते हुए नगर निगम हित में कार्य करने व अलीगढ़ की सफाई व्यवस्था को बेहतर से बेहतरीन बनाने की अपील की।

वही नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री ने सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिये सदैव तत्पर्य रहने और सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को नगर निगम प्रशासन व शासन तक पहुॅचाने के लिये निरंतर प्रयासरत रहने की बात की।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम मे मंचासीन हाथरस सांसद अनूप वाल्मीकि कोल विधायक अनिल पाराशर महापौर प्रशांत सिंघल

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह नगर स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश कुमार सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी आनंद शास्त्री राधेश्याम केला किशन चंदेल बिल्लू चौहान समेत अनेकों मौजूद थे l

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »